Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के एक वर्ष: दूरस्थ गांवों तक पहुंची सार्वजनिक परिवहन की सुविधा

बसों से विभिन्न मार्गों पर संचालन, स्कूल, अस्पताल, बाजार और शासकीय कार्यालयों तक पहुंच हुई सुगम

 

*नवापारा की सुनैना के बच्चों को समय पर मिला उपचार, ग्रामीण परिवारों के लिए नियमित आवागमन का विकल्प बना*

 

रायपुर , 04 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ने अपने एक वर्ष के सफर में ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। सूरजपुर जिले में योजना के तहत विभिन्न मार्गों पर बसों का संचालन हो रहा है, जिससे गांवों का संपर्क नगरों, बाजारों और प्रमुख सेवा केंद्रों से बेहतर हुआ है।

 

ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित बस सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर विद्यार्थियों, मरीजों और आम नागरिकों को आवागमन के लिए निजी साधनों या अन्य वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था। समय पर साधन न मिलने से स्कूल-कॉलेज पहुंचना, अस्पताल जाना और जरूरी शासकीय काम पूरे करना कई बार कठिन हो जाता था। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से अब ग्रामीणों को इन आवश्यकताओं के लिए सार्वजनिक परिवहन का नियमित विकल्प मिल रहा है।

 

सूरजपुर जिले में योजना के अंतर्गत आठ बसों का संचालन किया जा रहा है। बसें सूरजपुर से बैकुण्ठपुर, ओड़गी से घुईडीह, प्रेमनगर से महंगई, भैयाथान से डुमरिया (कोरिया), सूरजपुर से कालीपुर, अर्जुनपुर से मोहनपुर, रामानुजनगर से पोड़ी, केवरा से प्रतापपुर तथा नामदगिरी से चाची मार्ग पर चल रही हैं। इन मार्गों से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, बाजार, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने में सुविधा मिल रही है।

 

योजना का लाभ विद्यार्थियों और मरीजों से लेकर किसानों तथा अन्य ग्रामीण परिवारों तक पहुंच रहा है। सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता से दैनिक आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और जरूरी शासकीय सेवाओं तक पहुंच भी आसान हुई है।

 

नवापारा निवासी श्रीमती सुनैना के परिवार के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा जरूरत के समय सहारा बनी। वे बताती हैं कि पहले बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए घर से निकलने से पहले ही साधन की चिंता रहती थी। कभी बाइक मिल जाती थी, तो कभी आवागमन का कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पाता था। बस सेवा शुरू होने के बाद वे अपने बच्चों को समय पर अस्पताल ले जा सकीं और उनका उपचार कराया। श्रीमती सुनैना ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

 

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष पूरा होना ग्रामीण परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और दूरस्थ क्षेत्रों को विकास के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है। सूरजपुर जिले में योजना के संचालन से गांवों और प्रमुख केंद्रों के बीच संपर्क बढ़ा है। सुलभ आवागमन की यह सुविधा ग्रामीणों की रोजमर्रा की कठिनाइयों को कम करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका संबंधी अवसरों तक उनकी पहुंच बेहतर बनाने में सहायक हो रही है।

  • Related Posts

    स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण से सरस्वती कतलाम को मिला सम्मान और सुरक्षा

    – व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए मिली 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि*   राजनांदगांव 04 अक्टूबर 2026। स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए घर में शौचालय की सुविधा…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    विचारों की अभिव्यक्ति और रचनात्मकता का दिखा संगम, 15 विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित   धमतरी, 4 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी