Ro no D15139/23

कांगेर घाटी के सुरम्य अंचल में विकास की दस्तक

*दरभा के कोलेंग तक ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना’ का सफल एक वर्ष*

 

रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के घने वनांचलों के बीचोंबीच बसा बस्तर जिले के दरभा विकासखंड का खूबसूरत गांव कोलेंग अब अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की नई मिसाल पेश कर रहा है। कभी दशकों तक लाल आतंक के खौफ और माओवादी प्रभाव के साए में कटे रहे इस वनांचल में बदलाव की बयार अब पूरी तरह स्थापित हो चुकी है। उस दौर में जहां न पक्की सड़कें थीं और न ही आवागमन का कोई साधन, वहां ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ के तहत दौड़ती बसें ग्रामीणों के लिए एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक बन चुकी हैं। नानगुर, चिंगपाल और कांगेर घाटी की हरी-भरी वादियों के बीच बसे कोलेंग को आपस में जोड़ने वाली यह नियमित बस सेवा अब अपने सफल संचालन का एक वर्ष पूरा कर चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र के जनजीवन में एक बड़ा और सकारात्मक परिवर्तन आया है।

 

विगत एक वर्ष से निर्बाध चल रही इस बस सेवा के नियमित यात्री सदाराम बघेल, गहुराम, तुलाराम नाग, तुलसीराम नाग, सुमन नाग और शांति नाग बताते हैं कि इस सुविधा ने उनके जीवन की पूरी तस्वीर बदल दी है। ग्रामीण याद करते हैं कि अतीत में सुरक्षा चिंताओं और अधोसंरचना के अभाव के कारण आवश्यक कार्यों, इलाज या साप्ताहिक हाट-बाजार के लिए भी कई किलोमीटर का जोखिम भरा सफर घने जंगलों के बीच से पैदल या असुरक्षित साधनों से तय करना पड़ता था। अब पिछले एक साल से तय समय पर बस की नियमित उपलब्धता से यात्रा सुरक्षित, सस्ती और भरोसेमंद बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों के समय, श्रम और धन की भारी बचत हो रही है।

 

इस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाली के साथ पक्की सड़कों के निर्माण और एक वर्ष से जारी सार्वजनिक बस सेवा के तालमेल ने दरभा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने को नई मजबूती दी है। स्थानीय किसान और वनोपज संग्राहक अपनी उपज को बिना किसी बिचौलिए या देरी के सीधे बड़े बाजारों तक पहुंचाकर उचित मूल्य पा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका में सुधार हुआ है। इसके साथ ही गांव के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा संस्थानों और गंभीर मरीजों को स्वास्थ्य केंद्रों तक समय पर पहुंचाने में इस बस सेवा ने पिछले बारह महीनों में एक जीवनरेखा की भूमिका निभाई है। दशकों के अलगाव और खौफ के दौर को पीछे छोड़ते हुए कोलेंग निवासी तुलाराम नाग और आसपास के अन्य ग्रामीण शासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना कर रहे हैं।

  • Related Posts

    संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का 19वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित

    सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने युवाओं से किया नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान शिक्षा, शोध, नवाचार एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति विश्वविद्यालय ने दोहराई प्रतिबद्धता  …

    Read more

    सेवा की कहानीः मातृत्व वंदना से ममता को मिला पोषण और स्वास्थ्य का संबल, मां-बच्चे की देखभाल में बनी मददगार

    पहली गर्भावस्था में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से दो किश्तों में मिले 5 हजार रुपए, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों में किया उपयोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से योजना से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी