Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने आसान की बस्तर के दूरस्थ इलाकों की राह

*बिनता घाटी के भेजा गांव तक एक साल से अनवरत दौड़ रहा विकास का पहिया*

रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/ बस्तर संभाग के दूरदराज और वनांचल क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इंद्रावती नदी के सुरम्य तट और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण बिनता घाटी की वादियों में बसा ग्राम भेजा सहित क्षेत्र के अन्य गांव, जो कभी भौगोलिक दुर्गमता और माओवाद के साए के कारण विकास की मुख्यधारा से कटे हुए थे, वहां यह बस सेवा पिछले एक साल से सफलता और निरंतरता के साथ संचालित की जा रही है। बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर से मारडूम होकर अंतिम छोर पर स्थित ग्राम भेजा तक बीते एक वर्ष से नियमित रूप से चल रही इस यात्री बस ने पूरे क्षेत्र में विकास, सुरक्षा और सामाजिक जुड़ाव का एक मजबूत पुल तैयार किया है।

सुदूर इलाके के इस मार्ग पर चलने वाली बस से कस्तूरपाल निवासी सीबोराम और दशरू करटम, मटनार निवासी बाबूलाल तथा बिनता के अरुण कुमार जैसे ग्रामीण पिछले एक साल से नियमित यात्रा कर रहे हैं। इन यात्रियों का कहना है कि दशकों तक नक्सल प्रभाव और साधनों की कमी के कारण ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ता था या फिर निजी वाहनों पर भारी रकम खर्च करनी पड़ती थी, जिससे बीमारी या अन्य जरूरी कामों के समय शहर पहुंचना बेहद मुश्किल था।

बीते एक साल में इस नियमित बस सेवा ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। अब तय समय-सारणी के अनुसार बस मिलने से न केवल सुरक्षित, सुलभ और किफायती सफर मिल रहा है, बल्कि बाजार-हाट, अस्पताल, कॉलेज और जरूरी शासकीय कामकाज के लिए जिला मुख्यालय आना-जाना बहुत सहज हो गया है। एक साल के इस सफल सफर ने बिनता घाटी और इंद्रावती तट के ग्रामीणों में नया भरोसा जगाया है और स्थानीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति दी है।

  • Related Posts

    संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का 19वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित

    सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने युवाओं से किया नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान शिक्षा, शोध, नवाचार एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति विश्वविद्यालय ने दोहराई प्रतिबद्धता  …

    Read more

    सेवा की कहानीः मातृत्व वंदना से ममता को मिला पोषण और स्वास्थ्य का संबल, मां-बच्चे की देखभाल में बनी मददगार

    पहली गर्भावस्था में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से दो किश्तों में मिले 5 हजार रुपए, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों में किया उपयोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से योजना से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी