Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से कांति बाई साहू के पक्के घर का सपना हुआ साकार

*सेवा सेतु शिविर में मिला आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, परिवार को मिली सुरक्षित और सम्मानजनक छत*

 

रायपुर, 04 अक्टूबर 2026/ अपने परिवार के लिए एक पक्का और सुरक्षित घर हो, यह सपना मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के वनांचल ग्राम भर्रीटोला निवासी श्रीमती कांति बाई साहू ने लंबे समय से संजो रखा था। खेती-किसानी पर निर्भर पांच सदस्यीय परिवार के लिए अपने संसाधनों से पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिली सहायता ने उनकी इस उम्मीद को हकीकत में बदल दिया और आज उनका परिवार अपने पक्के घर में सुरक्षित एवं सुविधाजनक जीवन जी रहा है।

 

विकासखंड मानपुर के ग्राम भर्रीटोला निवासी श्रीमती कांति बाई साहू का परिवार मुख्य रूप से खेती-किसानी पर निर्भर है। परिवार की सीमित आय के बीच पक्के मकान का निर्माण एक बड़ी आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता मिलने के बाद उनके पक्के आवास का निर्माण पूरा हुआ और परिवार को वर्षों की चिंता से राहत मिली।

 

*सेवा सेतु शिविर में मिला पूर्णता प्रमाण पत्र*

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ शिविर में श्रीमती कांति बाई साहू को उनके नवनिर्मित आवास का पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र हाथ में आते ही उनके चेहरे पर अपने घर का सपना पूरा होने की खुशी साफ दिखाई दी।

 

श्रीमती कांति बाई साहू ने बताया कि पक्का घर मिलने से परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब बारिश, गर्मी और मौसम की अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों की चिंता कम हुई है। परिवार के बच्चों और अन्य सदस्यों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय वातावरण मिला है। अपना पक्का घर होने से परिवार में सुरक्षा के साथ आत्मसम्मान और भविष्य के प्रति भरोसा भी बढ़ा है।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके परिवार के पक्के घर के सपने को साकार किया है।

 

श्रीमती कांति बाई साहू के लिए आवास पूर्णता प्रमाण पत्र महज एक दस्तावेज नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए सपने के पूरा होने की पहचान है। प्रधानमंत्री आवास योजना और सेवा सेतु जैसे प्रयासों के माध्यम से शासन की योजनाएं पात्र परिवारों तक पहुंच रही हैं और ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का आधार बन रही हैं।

  • Related Posts

    संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय का 19वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित

    सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने युवाओं से किया नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान शिक्षा, शोध, नवाचार एवं क्षेत्रीय विकास के प्रति विश्वविद्यालय ने दोहराई प्रतिबद्धता  …

    Read more

    सेवा की कहानीः मातृत्व वंदना से ममता को मिला पोषण और स्वास्थ्य का संबल, मां-बच्चे की देखभाल में बनी मददगार

    पहली गर्भावस्था में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से दो किश्तों में मिले 5 हजार रुपए, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों में किया उपयोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन से योजना से…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी