Ro no D15139/23

पक्की छत ने महिलाओं को दिया सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास

रायपुर, 05 अक्टूबर 2026/ राज्य सरकार की ’सेवा संकल्प’ भावना और जन-कल्याणकारी नीतियों का सीधा असर अब ग्रामीण अंचल की अंतिम पंक्ति तक दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण दुर्ग जिले की महिलाओं के जीवन में खुशहाली और स्थायित्व का नया आधार बन रही है। कभी कच्चे मकानों में बारिश और मौसम की मार झेलने वाली मोंगरा बाई, प्रमिला बाई, जानकी बाई और किरण ढहरिया जैसी महिलाओं के लिए पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, स्वाभिमान और उज्ज्वल भविष्य की नई पहचान साबित हो रहा है।

दुर्ग जिले के ग्राम पुरई की श्रीमती मोंगरा बाई और ग्राम कुटेलाभाठा की श्रीमती किरण ढहरिया को पति के निधन के बाद विकट आर्थिक परिस्थितियों और कच्चे मकान की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। शासन की सेवा संकल्प की नीति के तहत योजना का लाभ मिलने से न केवल उनका पक्का घर बनकर तैयार हुआ, बल्कि मोंगरा बाई को आवास निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए तथा मनरेगा से 23,490 रुपए की मजदूरी भी मिली। इसी तरह ग्राम पुरई की प्रमिला बाई और जानकी बाई का भी अपने पक्के घर का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ।

आज इन सभी परिवारों को पक्की छत के साथ उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, नल-जल योजना और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं मिल चुकी हैं। शासन के संवेदनशील सेवा संकल्प और निरंतर प्रयासों से जिले की हितग्राही महिलाओं के जीवन में खुशहाली, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत हुई है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यार्थी उड़ान योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 6 अक्टूबर को

    राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यार्थी उड़ान योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे कार्यालय सहायक आयुक्त आदिम…

    Read more

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बनी किशन लाल साहू के परिवार का आर्थिक सहारा

    *सेवा की कहानी*   *- सालाना 6 हजार रूपए की सहायता से खेती के साथ बच्चों की पढ़ाई में मिल रही मदद*   *- किसान किशन लाल साहू ने प्रधानमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?