Ro no D15139/23

टपकती छत के नीचे बीतती थीं रातें, अब पक्के घर में परिवार को मिला सुकून

*पहाड़ी कोरवा शिवधर को केंद्रीय क्षेत्रीय योजना से मिला आवास; मनरेगा में 90 दिन का रोजगार भी*

रायपुर , 05 अक्टूबर 2026/कभी बारिश की हर रात श्री शिवधर के परिवार के लिए चिंता लेकर आती थी। मिट्टी की दीवारों और कच्ची छत वाले घर में पानी टपकता, फर्श भीग जाता और बच्चों के साथ रात गुजारना मुश्किल हो जाता। आज उसी परिवार के पास दो कमरों का पक्का घर है,जहां बारिश की चिंता के बिना सुरक्षित छत के नीचे सुकून से रहा जा सकता है।

बलरामपुर जिला के राजपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत घटगांव निवासी श्री शिवधर पहाड़ी कोरवा जनजाति से हैं। मजदूरी से परिवार चलाने वाले श्री शिवधर के लिए पक्का घर बनाना आसान नहीं था। परिवार की जरूरतें पूरी करने के बाद घर निर्माण के लिए बचत कर पाना संभव नहीं हो पाता था।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण के संकल्प के अनुरूप शासन की योजनाएं विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों तक पहुंच रही हैं। केंद्रीय क्षेत्रीय योजना (पहाड़ी कोरवा मद) के तहत वर्ष 2025-26 में श्री शिवधर को आवास स्वीकृत हुआ। किस्तों की राशि मिलने पर उन्होंने दो कमरों का पक्का मकान बनाकर पूरा किया। निर्माण के दौरान मनरेगा के तहत 90 दिवस की मजदूरी का भुगतान भी मिला, जिससे परिवार को रोजगार के साथ अतिरिक्त आर्थिक सहारा मिला।

पक्के घर के साथ परिवार को शौचालय की सुविधा भी मिली है। उन्हें प्रतिमाह एक रुपये प्रति किलो की दर से चावल, आयुष्मान भारत योजना और महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है। इन योजनाओं से परिवार की आवास, खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को संबल मिला है।

श्री शिवधर के लिए यह मकान केवल ईंट और छत से बना घर नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और बेहतर जीवन की नई शुरुआत है। वे बताते हैं कि अब बारिश के दिनों में छत से पानी टपकने की चिंता नहीं रहती और परिवार चैन से सो पाता है। सपनों का पक्का घर मिलने पर उन्होंने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    गांधी जयंती पर कृषि महाविद्यालय सुरगी द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन

    *सेवा संकल्प अभियान*   राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा स्वच्छता…

    Read more

    शिवनाथ वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 05 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राजनांदगांव शहर के वार्ड क्रमांक 51 शिवनाथ वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    सभी थानों में 30 दिनों के भीतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा होगी सक्रिय

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?