Ro no D15139/23

(अम्बिकापुर समाचार)नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर दिलाया गया नशामुक्ति का संकल्प

 

अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2026/    समाज कल्याण विभाग, सरगुजा द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज नवापारा अंबिकापुर स्थित सेंट जोन्स स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में नवाविहान से श्री अजय तिवारी एवं श्री मंगल पांडे ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक समस्याओं, पारिवारिक विवादों और दुर्घटनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी एवं विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

 
 
सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया भारतीय वायु सेना दिवस
विशेष प्रार्थना सभा और व्याख्यान के माध्यम से कैडेटों को वायु सेना के गौरवशाली इतिहास से कराया गया परिचित

अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2026/  सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेटों को भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास, वीरता, साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सशस्त्र सेनाओं में सेवा के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर प्रातःकाल विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें कैडेटों ने भारतीय वायु सेना दिवस की महत्ता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात विक्रमादित्य सभागार में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर जेम्स नायर ने कैडेटों को भारतीय वायु सेना की भूमिका, उपलब्धियों और राष्ट्र की सुरक्षा में उसके महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी।
व्याख्यान के दौरान कैडेटों को भारतीय वायु सेना के प्रति रुचि विकसित करने, देशभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा सशस्त्र सेनाओं में शामिल होकर राष्ट्रसेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वायु सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
कैडेटों ने भारतीय वायु सेना के वीर जवानों के शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में आयोजित यह कार्यक्रम कैडेटों के सर्वांगीण विकास, सैन्य मूल्यों के संवर्धन तथा उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

 
दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत आवेदन 31 अक्टूबर तक आमंत्रित

अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2026/    राज्य सरकार की दिव्यांगजन छात्रवृत्ति योजना को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। समाज कल्याण संचालनालय द्वारा योजना को भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशीप पोर्टल पर ऑनबोर्ड कर दिया गया है। अब दिव्यांग विद्यार्थियों को आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त करने तक की संपूर्ण प्रकिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी करनी होगी।
उप संचालक समाज कल्याण से प्राप्त जानकारी अनुसार चयनित विद्यार्थियों के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी। नेशलन स्कॉलरशीप पोर्टल पर दिव्यांगजन राज्य छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि जो पूर्व में 30 सितंबर 2026 निर्धारित थी, जिसमें वृद्धि करते हुए 31 अक्टूबर 2026 तक कर दी गई है।

  • Related Posts

    विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी

    *सेवा संकल्प अभियान*   *236 किलोमीटर लंबी नहर प्रणाली से किसानों को मिल रही सिंचाई सुविधा, अल्प वर्षा के दौरान भी खेती के लिए उपलब्ध हुआ पानी*   *23.81 करोड़…

    Read more

    सेवा की कहानी: पति के निधन के बाद अकेली रह गईं भुइरी बाई, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सुरक्षित आशियाना

    *कभी कच्चे मकान में परेशानियों के बीच गुजरता था जीवन, पक्के घर ने दी सुरक्षा और सुकून*   *पति के नाम से स्वीकृत हुआ था आवास, उनके निधन के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस