Ro no D15139/23

सिम्स में सुविधाओं के विस्तार को मंजूरी, पांच करोड़ रुपये तक के निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य होंगे

*मरीजों के लिए खरीदे जाएंगे 200 नए बेड, निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए लगेंगे तीन जनरेटर*

*स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में स्वशासी समिति की बैठक सम्पन्न*

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में मरीजों की सुविधाओं और चिकित्सा शिक्षा की अधोसंरचना को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज सिम्स के नवीन काउंसिल कक्ष में आयोजित स्वशासी समिति की सामान्य सभा की बैठक में प्राथमिकता के आधार पर पांच करोड़ रुपये तक के निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों का अनुमोदन किया गया। अस्पताल के विभिन्न वार्डों के लिए 200 नए सेमी फाउलर आयरन बेड तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 500 केवीए क्षमता के तीन डीजी सेट खरीदने की भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में सिम्स चिकित्सालय के पेडिंग वार्ड के निर्माण एवं नवीनीकरण, बर्न वार्ड के उन्नयन, अस्पताल की रंगाई-पुताई तथा परिसर के भवनों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था विकसित करने संबंधी प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। इन कार्यों से अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। चिकित्सा महाविद्यालय में रजत जयंती समारोह के आयोजन, रजत जयंती स्तंभ निर्माण तथा ऑडिटोरियम की रंगाई-पुताई एवं अन्य सिविल कार्यों को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही सेंट्रल एसी एवं वीआरवी सिस्टम, एसीपी कार्य, महाविद्यालय भवन के तृतीय तल पर शेड निर्माण, स्किल लैब के तृतीय तल में डक्टिंग, मॉर्चुरी भवन के ऊपर अतिरिक्त कक्ष निर्माण तथा महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के नवीनीकरण संबंधी प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान:धमतरी में दिव्यांगजनों के लिए 10-11 को आयोजित होगा‘निदान-03’ शिविर

    कृत्रिम अंग, कैलिपर्स एवं सहायक उपकरणों का मापन, परीक्षण और वितरण; दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी कार्ड बनाने की भी मिलेगी सुविधा   धमतरी, 9 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: धमतरी में मखाना की खेती से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

    29 एकड़ में महिला स्व-सहायता समूहों ने शुरू किया मखाना उत्पादन, 13 अक्टूबर को होगा हार्वेस्टिंग का शुभारंभ   पारंपरिक खेती के साथ मखाना उत्पादन से खुलेंगे आजीविका और आर्थिक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस