जशपुरनगर 10 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में दोनों पैरों से विकलांग श्री बिंदे राम को आवेदन देने के बाद तत्काल बैटरी चलित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई गई। सहायता मिलने पर श्री बिंदे राम ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्राम गिनाबहार निवासी श्री बिंदे राम, पिता श्री विशेश्वर राम ने कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि वे दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। शारीरिक असमर्थता के कारण उन्हें रोजमर्रा के सामान्य कार्यों और आवागमन के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। अपनी इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन प्रस्तुत कर बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उनकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आवेदन के तत्काल बाद उन्हें बैटरी चालित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।ट्राईसाइकिल मिलने से बिंदे राम को अब आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक आसानी से कर सकेंगे। यह सहायता उनके जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और सामान्य गतिविधियों में उनकी भागीदारी को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
जरूरतमंदों के लिए आशा और सहायता का केंद्र बना बगिया कैंप कार्यालय
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों के लिए राहत और उम्मीद का केंद्र बनकर उभरा है। यहां लोग अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर पहुंचते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर जरूरतमंदों को यथासंभव त्वरित सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके और उन्हें राहत मिल सके। बिंदे राम को आवेदन के तत्काल बाद बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराया जाना इसका उदाहरण है। समय पर मिली सहायता से न केवल उनके आवागमन की समस्या दूर करने में मदद मिलेगी, बल्कि दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।
सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान: पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल लखनपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में हुए शामिल खेल के मैदान में दिखा उत्साह, प्रतिभा और जीत का…
Read more








