
*सेवा की कहानी*
*- बच्चे के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मिली मदद*
राजनांदगांव 10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत श्रमिक परिवारों की महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल प्रदान करने तथा नवजात शिशु के पोषण एवं स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए पात्र हितग्राहियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर सहयोग दिया जाता है। इसी क्रम में छुरिया विकासखंड के ग्राम झिथराटोला निवासी श्रीमती प्रभा साहू को 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। श्रीमती प्रभा साहू ने बताया कि योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि से अपने बच्चे के पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिली है। इसके साथ ही मातृत्व के दौरान काम पर नहीं जा पाने के कारण मजदूरी से होने वाली आय की क्षतिपूर्ति में भी यह राशि उपयोगी साबित हुई है। योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने से अपने बच्चे की देखभाल पर ध्यान देने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में में सहयोग मिला है। मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों की महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। श्रीमती प्रभा साहू ने मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत मिली सहायता राशि से अपने बच्चे के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मिली सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया का आभार व्यक्त किया है।









