Ro no D15139/23

आधुनिक खेती से बदली तकदीर, लखपति दीदी बनकर रिंकी गुप्ता बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल

 

बैंक ऋण और आधुनिक मल्चिंग तकनीक से खेती को बनाया आय का जरिया

रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/ मेहनत, आत्मविश्वास और आधुनिक कृषि तकनीक के सहारे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। इसकी प्रेरक मिसाल पेंड्रा विकासखंड के ग्राम पंचायत अमरपुर की श्रीमती रिंकी गुप्ता हैं, जिन्होंने स्व-सहायता समूह से जुड़कर खेती को आजीविका का सशक्त माध्यम बनाया है। दीप महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य रिंकी गुप्ता आज ‘लखपति दीदी’ बनकर अन्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह दिखा रही हैं।

रिंकी गुप्ता और उनके समूह की महिलाओं ने परंपरागत खेती से आगे बढ़कर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाया है। समूह द्वारा लगभग तीन एकड़ भूमि लीज पर लेकर मल्चिंग पद्धति से सब्जियों की खेती की जा रही है। बेहतर कृषि प्रबंधन और सामूहिक मेहनत के बल पर समूह ने पत्ता गोभी की खेती से लगभग 8 लाख रुपये की आय अर्जित की है। इस सफलता से उत्साहित समूह की महिलाएं अब टमाटर की खेती कर अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

रिंकी गुप्ता बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। समूह के माध्यम से बैंक ऋण की सुविधा मिलने से खेती के लिए आवश्यक संसाधन जुटाना आसान हुआ है। आधुनिक तकनीक, बेहतर कृषि प्रबंधन और समूह की महिलाओं के सामूहिक प्रयासों ने उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज वे आत्मविश्वास के साथ खेती कर रही हैं और अन्य महिलाओं को भी स्वावलंबन के लिए प्रेरित कर रही हैं।

रिंकी गुप्ता ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त की राशि भी प्राप्त हो गई है। योजना के तहत मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए अतिरिक्त संबल साबित हो रही है। उन्होंने स्व-सहायता समूह के माध्यम से आजीविका संवर्धन के अवसर मिलने और महतारी वंदन योजना से आर्थिक सहयोग प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अमरपुर की रिंकी गुप्ता की सफलता यह संदेश देती है कि जब महिलाओं को संगठित होकर काम करने का अवसर, वित्तीय संसाधन और आधुनिक तकनीक का साथ मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बना सकती हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना से बदली भारती की जिंदगी, सहायता राशि से सिलाई मशीन खरीदकर शुरू किया स्वरोजगार

      घर की आर्थिक परेशानियों के बीच महतारी वंदन योजना बनी सहारा, अब सिलाई से परिवार की आमदनी में दे रहीं योगदान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिला पोषण और…

    Read more

    वित्तीय समावेशन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने 21 अक्टूबर से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान

      ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर आयोजित होंगे विशेष शिविर प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा एवं अटल पेंशन योजना से जुड़ेंगे पात्र हितग्राही प्रत्येक ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?