Ro no D15139/23

मिट्टी बांध ने सहेजा बारिश का पानी, धान की रोपाई में किसानों को मिली राहत

 

विकसित भारत–जी राम जी योजना से जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को मिला संबल

रायपुर,12 अक्टूबर 2026/ बारिश में देरी हो तो धान की रोपाई प्रभावित होने की चिंता किसानों को सताती है। सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत चबदा में बना मिट्टी बांध इस चिंता को कम करने में मददगार साबित हुआ। बांध में संचित वर्षा जल से इस खरीफ सीजन में आसपास के किसानों को रोपाई के समय पानी मिला और खेती का काम आसान हुआ।

ग्राम चबदा के किसान श्री राम सेवक कुर्रे बताते हैं कि पहले गांव में पानी रोकने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। खेती-किसानी बारिश पर निर्भर रहती थी और बारिश में देर होने पर रोपाई को लेकर चिंता बढ़ जाती थी। इस वर्ष मिट्टी बांध में जमा पानी जरूरत के समय खेतों के काम आया। इससे किसानों को धान की रोपाई के दौरान राहत मिली।

विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत निर्मित यह मिट्टी बांध बारिश के पानी को रोककर उसके उपयोग का अवसर देता है। जल संरक्षण से जुड़े ऐसे कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी की जरूरतों को पूरा करने और आजीविका को संबल देने में सहायक हो रहे हैं।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा की कहानी में श्री कुर्रे कहते हैं कि जल संरक्षण के कार्य किसानों की मेहनत को सहारा देते हैं। चबदा का मिट्टी बांध इस वर्ष खरीफ सीजन में किसानों के लिए उपयोगी रहा और आने वाले समय में भी खेती के लिए वर्षा जल सहेजने में मदद करेगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का किया विमोचन

    *छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक अस्मिता और लोकजीवन की आत्मा : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी…

    Read more

    4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग

    *खेल संचालक ने तैयारियों का लिया जायजा, 30 नवम्बर तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश*   रायपुर. 27 नवम्बर 2026. प्रदेश के युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं…

    Read more

    NATIONAL

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    29 को राष्ट्र वंदनम में शामिल होगे संघ सुप्रीमो डॉक्टर मोहन भागवत

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर मोदी सरकार बहुमत से कितनी दूर? जानें संसद का पूरा गणित

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती- UCC लागू करेंगे, महिला आरक्षण भी मिलेगा, आप नहीं रोक पाएंगे

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    आनंद मोहन फिर जायेंगे जेल? सुप्रीम कोर्ट से मिला ऑर्डर, एक महीने के अंदर करना होगा सरेंडर

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    कोदो, कुटकी, समां का निर्यात पांच अरब 50 करोड़ रूपये पहुंचा

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार

    भारत पर फिर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का दबाव, जानिए क्यों नया शुल्क लगाने की तैयारी में है ट्रंप सरकार