Ro no D15139/23

राजमाता सिंधिया का जीवन संगठन और राष्ट्र सेवा का अनुपम आदर्श : कर्मवीर सिंह

 

*भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने जयंती के मौके पर राजमाता की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने सोमवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने राजमाता जी के त्याग, तपस्या और संगठन निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने इस मौके पर कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन के सुदृढ़ीकरण और विस्तार में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बस्तर के वनांचल क्षेत्रों से लेकर चुनावी समर और हर महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्य में उनका मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को सदैव सम्बल प्रदान करता रहा है। उनका जीवन और विचार हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणादायी हैं। श्री सिंह ने कहा कि संगठन निर्माण के प्रति राजमाता सिंधिया का समर्पण अनुकरणीय था। प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए वे सदैव एक वात्सल्यमयी आदर्श माता और एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में स्मृतियों में जीवित रहेंगी। राष्ट्र एवं जनसेवा के लिए समर्पित उनका संपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों के कार्यकर्ताओं को निःस्वार्थ सेवा भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

इस दौरान झारखण्ड के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी सहित भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजमाता जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
————————–

  • Related Posts

    समान नागरिक संहिता पर महिलाओं की मुखर आवाज लिव-इन पंजीयन अनिवार्य करने की दिये सुझाव

      समान कानून और पैतृक संपत्ति में बराबरी की मांग ​रायपुर, 12 अक्टूबर 2026/रायपुर जिले के धरसींवा और गरियाबंद जिले से आई विभिन्न महिला स्व-सहायता समूहों की पदाधिकारियों ने समान…

    Read more

    अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल

      ​जल जीवन मिशन एवं क्रेडा की संयुक्त पहल से नारायणपुर जिले के वनांचल में बदली पेयजल की तस्वीर ​1,064 सोलर ड्यूल पंपों के लक्ष्य में से 849 पंप स्थापित;…

    Read more

    NATIONAL

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    अपनी ही सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, आदिवासियों के घर उजाड़ने पर अफसरों को सख्त चेतावनी

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    नवरात्र के पहले दिन 68 आदिवासी परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, अदाणी फाउंडेशन ने कराया गृह प्रवेश

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?