
थिएटर्स में अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और लोग इसके क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के लिए सबसे खास तारीफ मलयालम के सुपरस्टार मोहनलाल की तरफ से आई है, जिन्होंने पहली बार पर्दे पर जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया था. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अजय देवगन और पूरी टीम के काम को खूब सराहा और उन्हें बधाई दी है.
बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का आंकड़ा पार
तारीफों के साथ-साथ फिल्म कमाई के मामले में भी आगे निकल चुकी है. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने दुनियाभर में 479.80 करोड़ रुपये (करीब 480 करोड़ रुपये) से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं अकेले भारत में फिल्म की कुल कमाई 370.80 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.
अजय देवगन और जयदीप अहलावत की टक्कर
फिल्म में एक बार फिर विजय सलगांवकर के रोल में हैं, जो अपने परिवार को बचाने के लिए दिमाग की बाजी लगाते दिखते हैं. उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन और प्रकाश राज जैसे पुराने चेहरे भी मौजूद हैं.
इस बार कहानी में नया मोड़ लेकर आए हैं जयदीप अहलावत, जो एसपी राजवीर सिंह तोमर के किरदार में हैं. पर्दे पर अजय और जयदीप के बीच का मुकाबला दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.
ओरिजिनल से हटकर लिखी गई नई स्क्रिप्ट
हिंदी ‘ की शुरुआत साल 2015 में मोहनलाल की मलयालम फिल्म के रीमेक के तौर पर हुई थी. मलयालम में जो किरदार मोहनलाल ने ‘जॉर्जकुट्टी’ बनकर निभाया था, वही किरदार हिंदी में अजय देवगन ने ‘विजय सलगांवकर’ बनकर निभाया.
पहले दोनों पार्ट में कहानी मोहनलाल वाली फिल्म जैसी ही रखी गई थी, लेकिन तीसरे पार्ट के लिए हिंदी मेकर्स ने बिल्कुल नई कहानी लिखी. अजय देवगन ने बताया कि पार्ट 3 की स्क्रिप्ट पूरी तरह नई है और डायरेक्टर अभिषेक पाठक व राइटर्स ने इस पर दो साल मेहनत की, जिसके बाद इसे फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म बनाने का फैसला हुआ.









