Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

*प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान*

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र स्थित ग्राम बंगोली में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, अपेक्षाएं एवं स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपी गई तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने जनचौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा को बढ़ावा देना और प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जनचौपाल के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नए आवासों की चाबी प्रदान की। पक्के घर का सपना साकार होने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन और जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनचौपाल जैसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी सीधे प्राप्त होती है, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। आरंग विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों को गति देने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जनचौपाल कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा से परिवार, समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।मंत्री श्री साहेब ने कहा कि शिक्षा ही विकसित और आत्मनिर्भर समाज की मजबूत आधारशिला है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक दिखाई।

  • Related Posts

    ग्रामीण आजीविका को नई गति देने विभिन्न पंचायतों में पहुंचकर सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

    सब्जी उत्पादन, बकरी पालन, बुनकर गतिविधियों और महिला कौशल विकास को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर; विकास कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश धमतरी 29 नवम्बर 2026/- जिला पंचायत…

    Read more

    राज कुमार को 10 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

    *सेवा सेतु की त्वरित व्यवस्था से राज कुमार को मिली राहत*   रायपुर, 29 नवंबर 2026/ आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सहजता और निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराना…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?