
राजनांदगांव 13 अक्टूबर 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव द्वारा भारतीय थल सेना अग्रिवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण आवेदकों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) राजनांदगांव में सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक शारीरिक दक्षता का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लिखित परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थी निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क किया जा सकता है।








