Ro no D15139/23

पीएम-किसान सम्मान निधि से देवरूप सिंह को मिला खेती का सहारा

किस्त की राशि से कृषि और घरेलू जरूरतों के छोटे खर्च पूरे करने में मिल रही मदद

रायपुर,14 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को मिल रहे संबल और उनके जीवन में आए बदलावों की कहानियां सामने आ रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक सहायता खेती-किसानी से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने में मददगार बन रही है। सूरजपुर जिले की ग्राम पंचायत पर्री के किसान श्री देवरूप सिंह के लिए भी यह योजना राहत का माध्यम बनी है।

श्री सिंह बताते हैं कि सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण खेती के जरूरी काम और परिवार की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करना कई बार कठिन हो जाता था। जरूरत पड़ने पर कर्ज लेना पड़ता था, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। अब योजना के तहत मिलने वाली 2 हजार रुपये की किस्त से उन्हें खेती-किसानी और दैनिक जरूरतों के कुछ खर्च पूरे करने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि यह सहायता राशि सीमित आय वाले किसान परिवारों के लिए उपयोगी है। योजना का लाभ मिलने पर श्री देवरूप सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके अनुसार, समय पर मिलने वाली सहायता से खेती के छोटे खर्चों की चिंता कम हुई है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है। योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न

      रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में कोदो, कुटकी, रागी तथा मक्का के उपार्जन एवं फसल विविधीकरण, किसानों को प्रोत्साहित…

    Read more

    मत्स्यजीवी दुर्घटना बीमा योजना से मृतक मछुआरे के परिवार को मिली 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

      स्व. सोहन निषाद की पत्नी  पुष्पांजलि निषाद के बैंक खाते में जमा हुई बीमा राशि धमतरी, 14 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क मत्स्यजीवी दुर्घटना…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका