Ro no D15139/23

नियमों के उल्लंघन पर खैरागढ़ के बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर का सोनोग्राफी केंद्र सीलबंद

पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई*

 

*जांच में अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट की अनुपलब्धता सहित कई अनियमितताएं आईं सामने*

 

रायपुर , 14 अक्टूबर 2026 /

 

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार, 14 अक्टूबर को विकासखंड छुईखदान अंतर्गत साल्हेवारा स्थित बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर में नियमों के विरुद्ध सोनोग्राफी केंद्र संचालित किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए सोनोग्राफी सेंटर को सीलबंद कर दिया।

 

उल्लेखनीय है कि बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर, साल्हेवारा के संबंध में पूर्व में प्राप्त शिकायत के आधार पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत जिला नोडल अधिकारी डॉ. मनीष बघेल एवं उनकी टीम द्वारा केंद्र का निरीक्षण एवं जांच की गई थी। जांच के दौरान सोनोग्राफी केंद्र के संचालन में निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के पालन में कई कमियां पाई गई थीं। इस पर केंद्र संचालक को नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए थे।

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संबंधित सोनोग्राफी केंद्र में कोई अधिकृत रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध नहीं था। इसके अतिरिक्त पीसीपीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत निर्धारित प्रारूपों को नियमानुसार नहीं भरा जा रहा था। सोनोग्राफी रिपोर्टिंग से संबंधित दस्तावेजों की जांच में ऐसे रिपोर्टिंग फॉर्मेट भी पाए गए, जिनमें किसी अन्य रेडियोलॉजिस्ट के डिजिटल हस्ताक्षर पहले से अंकित थे। इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

 

केंद्र संचालक द्वारा नोटिस के संबंध में प्रस्तुत जवाब को जिला सलाहकार समिति की बैठक में विचारार्थ रखा गया। बैठक में जांच प्रतिवेदन, पाई गई अनियमितताओं एवं संचालक द्वारा प्रस्तुत जवाब पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके पश्चात समिति द्वारा सर्वसम्मति से संबंधित सोनोग्राफी केंद्र को सीलबंद किए जाने का निर्णय लिया गया।

 

समिति के निर्णय के आधार पर कलेक्टर सह समुचित प्राधिकारी, पीसीपीएनडीटी, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा उच्चस्तरीय संयुक्त जांच एवं कार्रवाई दल गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

 

कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में 14 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम साल्हेवारा स्थित बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंची। टीम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत सोनोग्राफी केंद्र को सीलबंद करने की कार्रवाई की गई।

 

इस कार्रवाई में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पूजा पिंचा, पीसीपीएनडीटी के अधिकृत समुचित प्राधिकारी डॉ. मनीष बघेल, डॉ. बोधन सिंह, डॉ. पंकज वैष्णव, डॉ. विवेक बिसेन एवं संबंधित लिपिक श्री अर्पित गुप्ता उपस्थित रहे।

 

जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित नियमों एवं कानूनी प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी जा रही है। सोनोग्राफी केंद्रों का संचालन पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के अनुरूप किया जाना अनिवार्य है। निर्धारित मानकों एवं नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिक हुए योजनाओं के प्रति जागरूक

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- जनमन पत्रिका, ब्रोशर एवं पाम्पलेट्स का नि:शुल्क वितरण*   *- नागरिकों ने जनमन पत्रिका में प्रकाशित जानकारी को बताया उपयोगी*   राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026।…

    Read more

    ग्राम ढारा में जल जन सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित

    *सेवा संकल्प अभियान*   *- धारा जलाशय में जलभराव, टेल क्षेत्र तक सिंचाई सुविधा एवं आगामी रबी फसल की तैयारियों पर किसानों से चर्चा*   *- नहर लाइनिंग कार्य से…

    Read more

    NATIONAL

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?