Ro no D15139/23

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 12 वार्डों के लिए लखोली स्कूल मैदान में आयोजित अंतिम शिविर में 53 आवेदन प्राप्त

*- गोलू साहू का आयुष्मान कार्ड नवीनीकरण होने पर शिविर के लिए शासन को दिया धन्यवाद*

 

*- महापौर शिविर में पहुंच स्टालों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों का निराकरण करने अधिकारियों को दिए निर्देश*

 

राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डों में मेगा कैम्प लगाने की अंतिम कड़ी में आज लखोली स्कूल में 12 वार्ड क्रमश: वार्ड नंबर 29 से 36 एवं 47,49,50 व 51 के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव उपस्थित होकर स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनके आवेदनों के संबंध मे चर्चा किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों द्वारा दिये गये आवेदनों का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। सरकार की मंशा कि सरकार आपके द्वार के तहत वार्डों में शिविर लगाकर नागरिकों के बीच जाकर उनकी समस्या का समाधान करना तथा उन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजनओं की जानकारी देकर लाभ देना है। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्राप्त आवेदनों का छटनी कर प्राथमिकता तय कर यथा संभव समाधान कर आवेदक को अवगत कराया जाए।

महापौर श्री मधुसूदन यादव सहित निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, महापौर परिषद् के प्रभारी सदस्य श्री डीलेश्वर साहू व श्री शैकी बग्गा, पार्षद श्री चंद्रशेखर लश्करे,श्रीमती रीना सिन्हा, श्रीमती गिरजा निर्मलकर, श्री संतोष साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि श्री संतोष निर्मलकर, श्री हिंछा राम साहू,श्री विजय सिन्हा ने भी शिविर में उपस्थित होकर वार्डवासियों का आवेदन लेकर उन्हें शासन की योजना का लाभ लेने अपील किए।

बसंतपुर निवासी श्री गोलू साहू ने आयुष्मान कार्ड शिविर में नवीनीकरण होने पर कहा कि बसंतपुर के शिविर में मैं नही पहुच पाया था लेकिन आज लखोली शिविर में आने से मेरा आयुष्मान कार्ड नवीनीकरण हुआ, आयुष्मान कार्ड से अब मुझे ईलाज कराने में सुविधा मिलेगी, मैं सरकार को धन्यवाद देता हूं कि आयुष्मान भारत अंतर्गत मेरा कार्ड नवीनीकरण हो गया और इसके लिए मुझे कार्यालय जाना नहीं पड़ा। आज लखोली शिविर में विभिन्न विभागों के मांग से संबंधित 46 एवं शिकायत के 7 कुल 53 आवेदन प्राप्त हुए। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपस्थित वार्डवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित किया गया तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गयी।

शिविर के संबंध में निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम ने बताया कि शासन निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नागरिकों की शिकायत व समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण करने तथा उन्हें शासन की योजना का लाभ देने सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डों में मेगा कैम्प आयोजित किये गये, आज 12 वार्ड के लिए लखोली मेे शिविर आयोजित किया गया हैै। सभी शिविरों मे प्राप्त आवेदनों का विभागवार छटनी कर उसका प्राथमिकता तय कर निराकरण किया जायेगा। शिविर में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ*   *एसटीपी प्लांट की होगी स्थापना, राम वनगमन पर्यटन परिपथ के अंतर्गत शिवरीनारायण के विकास की घोषणा*…

    Read more

    प्रशासनिक अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत के बाद गंगरेल बांध प्रभावितों का जल सत्याग्रह समाप्त

    तीसरे दिन सौहार्दपूर्ण माहौल में बनी आगे की बातचीत की सहमति, मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखेगा प्रभावितों का प्रतिनिधिमंडल   धमतरी, 14 अक्टूबर 2026। गंगरेल बांध के डूब प्रभावित…

    Read more

    NATIONAL

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?