
राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्ति या संस्था को दिव्यांगजन राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्ति या संस्था 25 अक्टूबर 2026 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग राजनांदगांव में निर्धारित प्रारूप में प्रविष्टियां प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध मेंं विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय समाज कल्याण संयुक्त जिला कार्यालय भवन कक्ष क्रमांक 5 राजनांदगांव तथा समाज कल्याण विभाग की वेबसाईट से प्राप्त की जा सकती है। दिव्यांगजन राज्यस्तरीय पुरस्कार अंतर्गत दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, अस्थिबाधित, प्रमस्तिष्क अंगाघात एवं बहुदिव्यांगता से संबंधित श्रेणियों में कार्यरत उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही दिव्यांगजनों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सर्वोत्तम नियोक्ताओं एवं सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्थाओं को भी पुरस्कार प्रदान कर उनके योगदान को सम्मानित किया जाता है।









