Ro no D15139/23

Sai Sudharsan 25th Birthday: IPL 2023 फाइनल में 96 रन से लेकर 2025 में ऑरेंज कैप तक, ऐसा रहा साई सुदर्शन का सफर

Sai Sudharsan Birthday: भारतीय क्रिकेट के उभरते बल्लेबाज साईं सुदर्शन 15 अक्टूबर को अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं. गुजरात टाइटंस के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कम समय में अपनी तकनीक, धैर्य और आक्रामक अंदाज से अलग पहचान बनाई है. दबाव में पारी संभालना हो या तेजी से रन बनाकर मैच का रुख बदलना, सुदर्शन ने आईपीएल में कई मौकों पर अपनी प्रतिभा साबित की है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने भारतीय टीम तक का सफर तय किया और इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट डेब्यू भी किया.

साईं सुदर्शन का जन्म 15 अक्टूबर 2001 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था. उनके परिवार का खेलों से गहरा नाता रहा है. उनके पिता आर. भारद्वाज सुदर्शन ट्रैक एंड फील्ड में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जबकि उनकी मां उषा सुदर्शन राज्यस्तरीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रही हैं. वह फिटनेस ट्रेनर के रूप में भी काम करती हैं.

खेल के प्रति इसी माहौल ने सुदर्शन की क्रिकेट में दिलचस्पी को बढ़ाया. बचपन से ही उनका ध्यान क्रिकेट पर था. उन्होंने गोपालपुरम के डीएवी स्कूल और सैंथोम हाई सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की. आगे चलकर उन्होंने कोच शन्मुगम के मार्गदर्शन में अपने खेल को निखारा.

घरेलू क्रिकेट से बनाई पहचान

सुदर्शन ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा. 4 नवंबर 2021 को उन्होंने तमिलनाडु की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 डेब्यू किया. महाराष्ट्र के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में उन्होंने 19 गेंदों पर 35 रन बनाए. इसके बाद तमिलनाडु प्रीमियर लीग और घरेलू टूर्नामेंट में लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उनके करियर को आगे बढ़ाया.

  • Related Posts

    शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, भोग और मंत्र

    Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. इस साल यह दिन 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पड़…

    Read more

    नौ शक्ति नौ उड़ान: बाढ़ पीड़ितों के लिए रातभर डटी रहीं DM मैडम, खटिया पर बैठकर कराई बांध की मरम्मत, जानें काैन हैं वर्षा सिंह

    Vaishali DM Success Story: हाल ही में IAS वर्षा सिंह ने रात भर खटिया पर बैठकर रिंग बांध की मरम्मत का काम होते हुए देखा है. बता दें कि ये…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी