Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण

 

– खसरों के भौतिक सत्यापन एवं पॉलिगन निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

– श्रमिकों से मजदूरी भुगतान एवं महतारी वंदन योजना के लाभ के संबंध में की चर्चा

– सिंथेटिक ट्रैक निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज सुबह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम में खसरों के भौतिक सत्यापन एवं पॉलिगन निर्माण के लिए किए जा रहे सर्वे कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों से चर्चा कर सर्वे कार्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित राजस्व अधिकारियों को सर्वे कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में वीबी-जी राम जी योजना अंतर्गत संचालित कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिक श्रीमती चंद्रकला एवं श्रीमती मनीषा से चर्चा कर मजदूरी भुगतान एवं महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त राशि के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें कार्य के लिए प्रतिदिन 300 रूपए मजदूरी प्राप्त होती है। कलेक्टर ने श्रमिकों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में भी चर्चा की।
कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में निर्माणाधीन सिंथेटिक ट्रैक का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से भी निर्माण कार्य की निगरानी में सहयोग करने तथा गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सजग रहने की अपील की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय

      नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करें विकास परियोजनाएं : मुख्यमंत्री श्री साय विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में शहरों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री…

    Read more

    कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र

        पर्यटक ले सकेंगे जिप्सी सफारी, कोटमसर गुफा और बम्बू राफ्टिंग का आनंद स्थानीय जनजातीय संस्कृति से भी रूबरू होंगे पर्यटक रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ बस्तर के प्रसिद्ध कांगेर…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?