Ro no D15139/23

कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में हितग्राही के घर स्थापित सोलर पैनल का किया अवलोकन

 

राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद के घर में स्थापित सोलर पैनल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राही से चर्चा कर योजना से मिल रहे लाभ एवं बिजली बिल में हो रही बचत की जानकारी ली। श्रीमती पूर्णिमा निषाद ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन होने के कारण उन्हें बिजली बिल में राहत मिल रही है। उन्होंने योजना को परिवार के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।
कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने से न केवल बिजली बिल में बचत होती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक नागरिकों को इस जनहितकारी योजना से जोडऩे के लिए व्यापक जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना का प्रचार-प्रसार करने तथा पात्र एवं इच्छुक नागरिकों को आवेदन एवं सोलर पैनल स्थापना की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत नागरिकों को अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल स्थापित करने के लिए शासन द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल के खर्च में कमी लाने का अवसर मिल रहा है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय

      नगरीय निकाय भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करें विकास परियोजनाएं : मुख्यमंत्री श्री साय विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में शहरों की होगी महत्वपूर्ण भूमिका मुख्यमंत्री…

    Read more

    कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र

        पर्यटक ले सकेंगे जिप्सी सफारी, कोटमसर गुफा और बम्बू राफ्टिंग का आनंद स्थानीय जनजातीय संस्कृति से भी रूबरू होंगे पर्यटक रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ बस्तर के प्रसिद्ध कांगेर…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?