Ro no D15139/23

पाली और पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में सरसों बीज वितरण; फसल प्रदर्शन के लिए भी मिलेगा बीज और अन्य कृषि आदान

कोरबा, 21 अक्टूबर 2026/रबी वर्ष 2026-27 में जिले में तिलहन का रकबा दोगुना करने के लिए कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कृषि विभाग, कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) और किसानों को कार्ययोजना के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रविवार, 18 अक्टूबर को आयोजित बैठक में तिलहन खेती के विस्तार की समीक्षा की और किसानों को सरसों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।
राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ-ओएस) के बीज वितरण घटक के तहत विकासखंड पाली के 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 50 क्विंटल तथा पोड़ी-उपरोड़ा के 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 50 क्विंटल सरसों बीज वितरित किया जाएगा। योजना के फसल प्रदर्शन घटक के अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 300 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 15 क्विंटल सरसों बीज दिया जाएगा। प्रदर्शन में किसानों को बीज के साथ अन्य आवश्यक कृषि आदान सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके अतिरिक्त, डीएमएफ मद से जिले में कुल 2,000 हेक्टेयर क्षेत्र में तिलहन विस्तार के लिए सरसों बीज वितरण किया जाएगा। कलेक्टर ने एफपीओ को तिलहन क्षेत्र विस्तार के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने तेल मिल उपलब्ध कराने के लिए आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी दिया।
उप संचालक कृषि श्री डी.पी.एस. कंवर ने विभागीय अधिकारियों को किसानों के बीच तिलहन खेती के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार और मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के किसानों से रबी मौसम में सरसों सहित तिलहन फसलों की खेती अपनाकर क्षेत्र विस्तार में सहभागी बनने की अपील की।

  • Related Posts

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा

    रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं में अपनी सेवाएं दे रहे स्वयंसेवी नगर सैनिकों (Home Guards) के लिए एक बड़ी राहत भरी…

    Read more

    मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने निर्माणाधीन डबरियों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

    कार्य की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति एवं मानव दिवस के संधारण की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश   धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?