
रायपुर छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने तथा निर्यात के अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से RAMP योजना के अंतर्गत Export Procedures & Schemes for MSMEs विषय पर एक्सपोर्ट ट्रेनिंग एवं वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं।
इस पहल के अंतर्गत 13 अक्टूबर 2026 को एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है। आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के अधिक से अधिक उद्यमियों को निर्यात प्रक्रिया, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। इस पहल के अंतर्गत लगभग 12 और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं।
प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को Import Export Code (IEC) के लिए आवेदन प्रक्रिया, निर्यात संबंधी दस्तावेज़, HS Code, उत्पादों की निर्यात तैयारी, अंतरराष्ट्रीय बाजारों की पहचान, संभावित खरीदारों तक पहुँचने, निर्यात नियमों एवं अनुपालन तथा उपलब्ध सरकारी योजनाओं और सहायता के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
22 अक्टूबर 2026 को रायपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम
आगामी एक्सपोर्ट ट्रेनिंग वर्कशॉप का आयोजन निम्नलिखित विवरण के अनुसार किया जाएगा:
दिनांक: 22 अक्टूबर 2026
समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक
स्थान: जिला पंचायत भवन, कलेक्टर परिसर, घड़ी चौक, रायपुर, छत्तीसगढ़।
रजिस्ट्रेशन के लिए आमंत्रण
छत्तीसगढ़ के MSME उद्यमियों, निर्माताओं, थोक व्यापारियों, सप्लायर्स, स्थानीय उत्पाद निर्माताओं तथा निर्यात शुरू करने के इच्छुक व्यक्तियों से इस पहल से जुड़ने की अपील की जाती है।
जो उद्यमी अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुँचाना चाहते हैं या IEC कोड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया समझना चाहते हैं, वे प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने तथा आगामी बैचों की जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन एवं जानकारी के लिए संपर्क करें:
संपर्क व्यक्ति: सदफ अंजुम
मोबाइल नंबर: 7067479022
इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के MSME उद्यमियों को निर्यात संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना, अंतरराष्ट्रीय व्यापार की संभावनाओं से परिचित कराना और उनके व्यवसाय के विस्तार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है।









