Ro no D15139/23

अम्बिकापुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर तक सांसद  चिंतामणी महाराज करेंगे शुभारंभ’

 


अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/  
जिले में 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन अम्बिकापुर के शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ांगन में होगा। जिला प्रशासन एवं जिला आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता, कौशल और खेल भावना प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 23 अक्टूबर को दोपहर 12ः00 बजे आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चिंतामणी महाराज होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रबोध मिंज करेंगे। सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामकुमार टोप्पो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उद्घाटन समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, अम्बिकापुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, नगर निगम अम्बिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी तथा जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष श्री देव नारायण यादव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

 

 

  • Related Posts

    मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने निर्माणाधीन डबरियों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

    कार्य की गुणवत्ता, श्रमिकों की उपस्थिति एवं मानव दिवस के संधारण की समीक्षा कर निर्धारित समय-सीमा में निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश   धमतरी, 21 अक्टूबर 2026। जिले में…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश

    अप्रारंभ आवासों के प्रकरणों में नियमानुसार वसूली कर निरस्तीकरण का प्रस्ताव भेजें – सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा   निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी, लंबित शिकायतों का त्वरित निराकरण…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?