जशपुरनगर 22 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंड्रापाठ निवासी श्री पहारु राम वर्षों से कच्चे मकान में रहकर जीवनयापन कर रहे थे।
बरसात में छत से पानी टपकना, सर्दियों में ठंड से बचाव की समस्या और गर्मियों में तेज तपन सहना उनके परिवार की मजबूरी थी।
सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए एक सपना बनकर रह गया था।
वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास की स्वीकृति मिली। समय पर राशि और निर्माण सामग्री की उपलब्धता से उनका पक्का मकान तैयार हो गया।
अब पहारु राम अपने परिवार के साथ सुरक्षित और पक्के घर में रह रहे हैं।
इससे उनके परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिली है और जीवन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है।
नया घर बना खुशियों और सम्मान का आधार
पहारु राम बताते हैं कि पक्का मकान बन जाने से उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा, “अब मेरा परिवार मौसम की मार से सुरक्षित है। यह घर हमारे लिए सुरक्षा और सम्मान की नई पहचान है।
उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार किया है।
प्रधानमंत्री जन मन आवास योजना का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है।
योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे सुरक्षित आवास में रहकर सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।
यह योजना जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्की छत ही नहीं दे रही, बल्कि उनके जीवन में सुरक्षा, सामाजिक गरिमा और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी जगा रही है। पहारु राम का परिवार इसका उदाहरण है कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरतमंदों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकता है।
कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति,
अब परिवार के साथ सुरक्षित घर में कर रहे निवास









