
धमतरी, 23 अक्टूबर 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) धमतरी के सूचारू संचालन के लिए 4 पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इसके लिए कुल 28 अभ्यर्थियों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा आज लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में साक्षात्कार/कौशल परीक्षा ली गई। परीक्षा के बाद चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की सूची जिले की वेबसाईट www.dhamtari.gov.in पर देखी जा सकती है।








