Ro no D15139/23

शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका-संभागाायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा

 
जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत चार्ज अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/डिजिटल जनगणन 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना कार्य) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आज शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। जिसमें जिले भर से आए चार्ज अधिकारी (तहसीलदार/सीएमओ) उपस्थित थे। इस दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि द्वितीय चरण की जनगणना में सावधानी पूर्वक प्रविष्टि दर्ज की जाए, ताकि जनगणना कार्य में कोई व्यक्ति एवं घर छूट न जाए, उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना के आंकड़ें महत्वपूर्ण होते हैं। अतः सभी चार्ज अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें और उन्हें जनगणना निर्देशों की पूरी जानकारी हो। इससे जुड़े सभी अधिकारी जनगणना निर्देश पुस्तिका का गहनता से अध्ययन कर लेंवे। कोई भी संका हो उसका समाधान आवश्यक कर लेवें, ताकि मास्टर टेªनर्स द्वारा कोई भी सवाल पूछा जाता है, तो उसका समाधान कारक उत्तर भी दिया जा सके। संभागायुक्त ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के द्वितीय चरण में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। अतः आम नागरिक जनगणना में सही-सही जानकारी दर्ज करावे।
कमिश्नर श्री दुग्गा ने कहा कि सरगुजा संभाग में प्रथम चरण की जनगणना में बेहतर काम हुआ है, उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि द्वितीय चरण में भी अच्छा कार्य हों। प्रदेश के जनगणना निदेशालय नवा रायपुर से आए मास्टर टेªनर्स द्वारा कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण (पीपीटी) के माध्यम से चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री प्रताप विजय खेस्स, अनुविभागिय दण्डाधिकारी अधिकारी अम्बिकापुर श्री बनसिंह नेताम, उदयपुर श्री रामराज सिंह, सीतापुर-सुश्री प्राची ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिंसी तम्बोली, सुश्री सुष्मिता टोंड्रे, सहित तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आईटीआई मेघा और सद्भाव रिन्यूएबल्स लिमिटेड के बीच कौशल प्रशिक्षण के लिए एमओयू

    इलेक्ट्रिशियन एवं सोलर टेक्नीशियन ट्रेड के 60 प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा 150-150 घंटे का औद्योगिक प्रशिक्षण   व्यावहारिक कौशल, तकनीकी दक्षता और उद्योगों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में…

    Read more

    जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम

    *जनजातीय कार्य मंत्री श्री नेताम ने रायपुर के टाउन हॉल में किया ‘आदि बाजार 2026’ का शुभारंभ*   *जनजातीय कारीगरों के उत्पादों को मिलेगा उचित मूल्य, देशभर की पारंपरिक कला…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील