Ro no D15139/23

जिला स्तरीय युवा उत्सव 27 अक्टूबर को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में

लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक सहित आठ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा,15 से 29 वर्ष तक के युवा ले सकेंगे भाग

अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  युवाओं में पारस्परिक एकता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 27 अक्टूबर को शासकीय पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम, अंबिकापुर में किया जाएगा। युवा उत्सव में जिले के युवा लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा और विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में भाग लेंगे।

15 से 29 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे भागीदारी
प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 17 अगस्त 2026 की स्थिति में की जाएगी। कोई भी प्रतिभागी किसी एक ही विधा में भाग ले सकेगा। प्रत्येक विधा के विजेताओं का चयन कम से कम तीन विषय विशेषज्ञों की निर्णायक समिति करेगी।

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में माय भारत पोर्टल पर ऑनलाइन क्विज के बाद चयनित प्रतिभागी निबंध लेखन और प्रस्तुतीकरण के चरण में पहुंचेंगे। जिला स्तर पर शीर्ष 50 निबंधों का चयन पीपीटी राउंड के लिए होगा। प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए अधिकतम पांच मिनट मिलेंगे। इस ट्रैक का विषय “जनजातीय नेतृत्व, प्राकृतिक संसाधन एवं समावेशी विकास” है।

विधावार निर्धारित हैं प्रस्तुति के नियम
लोक नृत्य और लोकगीत दल में सात सदस्य तथा अधिकतम तीन संगतकार शामिल हो सकेंगे। दोनों विधाओं में प्रस्तुति के लिए 5 से 8 मिनट और मंच व्यवस्था के लिए अतिरिक्त तीन मिनट दिए जाएंगे। लोक नृत्य में टेप रिकॉर्डेड संगीत मान्य नहीं होगा, जबकि लोकगीत भारतीय क्षेत्रीय भाषा में प्रस्तुत किया जा सकेगा; फिल्मी गीत मान्य नहीं होंगे। जिला स्तर के शीर्ष दो दल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

चित्रकला में प्रतिभागी को निर्धारित विषय पर ए-3 आकार के पोस्टर पर एक मौलिक चित्र बनाना होगा। इसके लिए अधिकतम छह घंटे मिलेंगे और पोस्टर पर प्रस्तुत मूल चित्र ही मान्य होगा। कविता हिंदी, अंग्रेजी या किसी भारतीय क्षेत्रीय भाषा में लिखी जा सकेगी। कविता लेखन के लिए 90 मिनट निर्धारित हैं। रचना में हिंसा, अपराध, आपत्तिजनक विषय या जाति, धर्म और नस्ल के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।

नुक्कड़ नाटक दल में अधिकतम 10 सदस्य हो सकते हैं। प्रस्तुति के लिए सात मिनट और मंच व्यवस्था के लिए अतिरिक्त तीन मिनट मिलेंगे। प्रतिभागी अपनी वेशभूषा और आवश्यक सामग्री स्वयं लाएंगे। पारंपरिक वेशभूषा विधा में छत्तीसगढ़ की वेशभूषा का प्रदर्शन किया जाएगा और साज-सज्जा की सामग्री प्रतिभागियों को स्वयं लानी होगी।

क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज में प्रत्येक प्रतिभागी “नशामुक्त युवा फॉर विकसित छत्तीसगढ़” विषय पर अधिकतम 60 सेकंड की मौलिक रील प्रस्तुत कर सकेगा। रील को अपने व्यक्तिगत इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट कर जिले के कलेक्टरेट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग करना होगा। पोस्ट में #Cg_Youth_Fest2026 और #NashaMuktChhattisgarh हैशटैग का उपयोग अनिवार्य है। मूल्यांकन में सोशल मीडिया सहभागिता, रचनात्मकता, विषय के अनुरूप संदेश और प्रस्तुतीकरण को अंक दिए जाएंगे। फर्जी या बॉट के जरिए बढ़ाए गए लाइक्स मिलने पर प्रविष्टि निरस्त की जा सकती है।

रॉकबैंड प्रतियोगिता जिला स्तर पर नहीं होगी। यह केवल राज्य स्तर पर आयोजित की जाएगी। दल में अधिकतम 10 सदस्य हो सकेंगे, प्रस्तुति के लिए 20 मिनट मिलेंगे और सभी वाद्ययंत्र प्रतिभागियों को स्वयं लाने होंगे।

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा प्रतिनिधित्व का अवसर
जिला स्तर पर चुने गए प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। लोक नृत्य, लोकगीत और नुक्कड़ नाटक के शीर्ष दो दलों को राज्य स्तर के लिए चुना जाएगा। राज्य स्तरीय युवा उत्सव 1 से 7 दिसंबर 2026 के बीच बिलासपुर में तथा राष्ट्रीय युवा उत्सव 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित होगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर

    धान की जगह अदरक की खेती कर रहे सरगुजा के युवा किसान अभिषेक सिंह, बेहतर आमदनी की उम्मीद   *वैकल्पिक फसलों की खेती पर प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक…

    Read more

    ‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र

    रायपुर, 24 अक्टूबर 2026/ आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु’ केन्द्र जमीनी स्तर पर बेहद कारगर साबित हो रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील