Ro no D15139/23

जिले की सभी सहकारी समितियों में ’कृषक उन्नति योजना’ के लिए पंजीयन जारीः फसल विविधीकरण से किसानों की आय में होगा इजाफा

धान की जगह अदरक की खेती कर ग्राम लिबरा के अभिषेक सिंह उठा रहे हैं योजना का सीधा लाभ

अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026/  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ‘कृषक उन्नति योजना’ का लाभ जिले के प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए वर्तमान में जिले की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटी) में किसानों के पंजीयन का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधीकरण (Crop Diversification) को बढ़ावा देकर किसानों को आर्थिक रूप से अधिक सुदृढ़ बनाना है।

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का एक उत्कृष्ट उदाहरण दरिमा तहसील के ग्राम लिबरा निवासी युवा किसान अभिषेक सिंह ने प्रस्तुत किया है। अभिषेक सिंह, जिनके पिता का नाम मदन सिंह है, पूर्व में अपनी कृषि भूमि पर मुख्य रूप से धान की खेती किया करते थे। परंतु शासन की योजनाओं से प्रेरित होकर इस वर्ष उन्होंने नवाचार किया है और अपनी लगभग आधा एकड़ जमीन में धान के स्थान पर अदरक की फसल लगाई है।
किसान अभिषेक सिंह का स्पष्ट मानना है कि धान की तुलना में अदरक की खेती से उन्हें ज्यादा पैदावार और कहीं अधिक आर्थिक फायदा प्राप्त होगा। हालांकि, उनका कहना है कि इस फसल से होने वाले वास्तविक मुनाफे का सटीक पता बाजार में फसल बिकने के बाद ही चल सकेगा।

सरकारी योजना का पारदर्शी तरीके से लाभ उठाने के लिए अभिषेक सिंह दरिमा स्थित सहकारी समिति में अपना विधिवत पंजीयन करवाने पहुंचे। उन्होंने जानकारी दी कि वे अपनी उस जमीन पर अदरक की फसल का पंजीयन करवा रहे हैं, जहाँ उन्होंने पहले धान की खेती की थी। अभिषेक के अनुसार, ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत यह पंजीयन पूर्ण हो जाने पर, उन्हें शासन की ओर से प्रति एकड़ पंद्रह हज़ार रुपये तक का सीधा लाभ प्राप्त होगा।

किसानों से अपील:
जिला प्रशासन और कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी कृषक बंधुओं से यह अपील की जाती है कि वे अभिषेक सिंह की भांति ही शासन की जन हितैषी योजनाओं के प्रति जागरूक बनें। जो भी किसान ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत धान के बदले अथवा धान के अतिरिक्त ले रहे अपने फसलों का पंजीयन नजदीकी सहकारी समिति में संपर्क कर सुनिश्चित कराएं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कृषक उन्नति योजना से फसल विविधीकरण को मिल रहा बढ़ावा, किसानों के लिए खुल रहे आय के नए अवसर

    धान की जगह अदरक की खेती कर रहे सरगुजा के युवा किसान अभिषेक सिंह, बेहतर आमदनी की उम्मीद   *वैकल्पिक फसलों की खेती पर प्रति एकड़ 15 हजार रुपये तक…

    Read more

    ‘सेवा सेतु’ केन्द्र के माध्यम से दिलीप कुमार को एक दिन में मिला जाति प्रमाण पत्र

    रायपुर, 24 अक्टूबर 2026/ आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित एवं पारदर्शी लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ‘सेवा सेतु’ केन्द्र जमीनी स्तर पर बेहद कारगर साबित हो रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    काश हर अफसर ऐसा हो ये तरीका जनता के लिये हितकारी बहुत साल पहले दुर्गा काॅलेज के प्रिंसिपल हुआ करते थे…. रणवीर सिंह शास्त्री।

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    पेट्रोल और बैटरी दोनों का कॉम्बिनेशन, इलेक्ट्रिक मोटर और पेट्रोल जनरेटर एक साथ, चीन की कंपनी Chery उतारेगी हाई-टेक टू-व्हीलर

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    12 साल में तीन गुना बढ़ा भारत का रक्षा बजट, फिर चीन से मुकाबला क्यों मुश्किल? ITBP चीफ के बयान से उठे सवाल

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील