Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026, राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

*महुआ से बने उत्पादों की सबसे ज्यादा मांग*

रायपुर 2 नवंबर 2026/ राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि देखने को मिल रही है।

*बस्तर का स्वाद घर ले जाएं* थीम पर लगे इस स्टॉल पर बस्तर के जंगलों के शुद्ध आदिवासी उत्पादों की बिक्री हो रही है। कोंडागांव से आई स्टॉल की संचालिका श्रीमती उर्मिला नायर ने बताया कि यहाँ महुआ से बने उत्पादों की सबसे ज्यादा मांग है। जिसमें महुआ कुकीज, महुआ लड्डू, महुआ चाय, मधुका निब्स, जंगली शहद, तीखुर पाउडर, ढेंकी चावल, ब्राउन राइस, ब्राउन राइस फ्लेक्स और मसालेदार गुड़ पाउडर शामिल हैं। इसके अलावा जवांफूल चावल, बासाभोग चावल, काला चावल, कांगनी मिलेट, कुटकी मिलेट, रागी फ्लेक्स और गेहूं फ्लेक्स जैसे मोटे अनाज भी उपलब्ध हैं।

*रायपुरा की कौशिल्या यादव ने की तारीफ*

स्टॉल पर पहुंची रायपुरा निवासी श्रीमती कौशिल्या यादव ने उत्पादों का स्वाद लेकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महुआ कुकीज और ब्राउन राइस का स्वाद बहुत ही अलग और प्राकृतिक है। आजकल बाजार में मिलावटी चीजें मिल रही हैं, लेकिन यहाँ सभी उत्पाद शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक हैं। बस्तर के आदिवासी उत्पादों को ऐसा मंच मिलना बहुत अच्छी बात है। उर्मिला नायर ने बताया कि ये सभी उत्पाद कोंडागांव के आदिवासी किसानों द्वारा तैयार किए जाते हैं और पूरी तरह से जैविक हैं।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)खीरे की खेती से अश्वनी राजवाड़े बनीं लखपति दीदी डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर ढाई एकड़ में कर रहीं खीरे की खेती, अच्छी पैदावार से बढ़ी आमदनी

        बिहार तक पहुंच रही खीरे की उपज, गांव के 20 से 25 लोगों को प्रतिदिन मिल रहा रोजगार आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार में आई खुशहाली, बच्चों को मिल…

    Read more

    प्रशासनिक शिथिलता एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता पर संभागायुक्त की  कार्रवाई, बिहारपुर प्रभारी तहसीलदार निलंबित

    अम्बिकापुर 03 नवम्बर 2026/   सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने  एक आदेश जारी कर श्री करमचंद जाटवर, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार, बिहारपुर, जिला सूरजपुर  की कार्यशैली एवं आचरण…

    Read more

    NATIONAL

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा