Ro no D15139/23

प्रशासनिक शिथिलता एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता पर संभागायुक्त की  कार्रवाई, बिहारपुर प्रभारी तहसीलदार निलंबित

अम्बिकापुर 03 नवम्बर 2026/   सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने  एक आदेश जारी कर श्री करमचंद जाटवर, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार, बिहारपुर, जिला सूरजपुर  की कार्यशैली एवं आचरण शासकीय सेवक के विपरीत होने पर निलंबित कर दिया  है। प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 को ग्राम कुबेरपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना के बाद उत्पन्न कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासनिक शिथिलता एवं सिविल सेवक के कर्तव्य के प्रति उदासीनता तथा लापरवाही बरती गई है। श्री जाटवर का कृत्य शासकीय सेवा की गरिमा के सर्वथा विपरीत एवं गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। श्री जाटवर का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के सर्वथा विपरीत है।

आयुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के द्वारा श्री करमचंद जाटेवर, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार, बिहारपुर जिला सूरजपुर को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री जाटवार का मुख्यालय कार्यालय संभागीय पटवारी प्रशिक्षण शाला अम्बिकापुर जिला सरगुजा नियत किया गया है। उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप