Ro no D15139/23

जनसम्पर्क विभाग के स्टॉल को मिल रहा जनसमर्थन, हजारों लोगों ने किया अवलोकन

राज्योत्सव प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की मिल रही जानकारी

जशपुरनगर 03 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी में जनसम्पर्क विभाग जिला जशपुर द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल में छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और जिले में हुए विकास कार्यों की जानकारी फोटो, बैनर एवं पुस्तिकाओं के माध्यम से प्रदर्शित की जा रही है। स्टॉल का अवलोकन करने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं जनप्रतिनिधि पहुंच रहे हैं।
स्टॉल का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों ने कहा कि यहां शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी एक ही स्थान पर आसानी से मिल रही है। प्रदर्शनी आम नागरिकों के लिए उपयोगी एवं जानकारीपूर्ण साबित हो रही है। इस अवसर पर विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पुस्तिका का भी वितरण किया गया।
स्टॉल का अवलोकन करने वालों में रतिया निवासी मिलर केरकेट्टा, जेम्स लकड़ा, करडीह निवासी शारदा देवी, संकल्प कुनकुरी की छात्रा सैफीना बेक, सीमा गुप्ता, मनोरा के आनंद साय पैकरा, दुलदुला के राजकेश्वर राम तथा जशपुर के अशोक कुमार साय, अमिता बरवा, शकुंतला चौहान, अनुराधा भगत सहित हजारों नागरिक शामिल रहे।
 प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रमुख योजनाएं एवं उपलब्धियां
धार्मिक एवं सामाजिक पहल
प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना के तहत जशपुर जिले से 16वें चरण में 194 श्रद्धालुओं को अयोध्या रवाना किया गया। अब तक जिले के 3062 से अधिक श्रद्धालु इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत योग एवं ध्यान सत्र आयोजित कर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने नशामुक्ति की शपथ ली।
शिक्षा एवं विज्ञानरू जिले में मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हो चुकी है, जहां एमबीबीएस में 50  विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। मेडिकल कॉलेज के स्थायी भवन का निर्माण 359 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बगिया से साइंस ऑन व्हील्स वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंडोरा में फिजियोथेरेपी कॉलेज में इसी सत्र से 50 सीटों पर प्रवेश
आवास एवं अधोसंरचनारू प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 97 हजार से अधिक परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। जिले में 1 लाख 12 हजार आवास स्वीकृत हैं, जबकि पीएम जनमन योजना के तहत 1616 जनजातीय परिवार लाभान्वित हुए हैं। भारतमाला परियोजना के तहत 3147 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन फोरलेन सड़क से जशपुर से रायपुर तक आवागमन सुगम होगा।
खेल एवं परिवहनरू जिले में 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए सुविधाजनक साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत जिले में 16 बसों का संचालन शुरू किया गया है, जिससे दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में आवागमन आसान हुआ है।
रोजगार एवं आत्मनिर्भरतारू जनजातीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पीएम-जुगा के तहत बगीचा-मयाली-जशपुर क्षेत्र के 6 गांवों में 30 क्लस्टर होमस्टे स्वीकृत किए गए हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बैंक सखी संज्योति चौहान आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी हैं, जो प्रतिमाह 8 से 9 लाख रुपये का लेन-देन करती हैं। पंडररीपानी में नई एसबीआई शाखा शुरू होने से ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मिली है।
जिले में 2 लाख 69 हजार राशनकार्ड हितग्राहियों को 501 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, टसर उत्पादन में जशपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है, जिसमें 1939 किसान जुड़े हुए हैं।
राज्योत्सव प्रदर्शनी के माध्यम से जनसम्पर्क विभाग शासन की योजनाओं, जनहितकारी पहल और विकास कार्यों को आम नागरिकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • Related Posts

    निर्माण श्रमिकों के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का संबल, 54 हजार से अधिक परिवारों को मिली सहायता

    राज्योत्सव पर प्रदेश के 54 हजार 84 हितग्राहियों के खातों में 16.94 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित   *गरियाबंद जिले के 928 श्रमिक हितग्राहियों को मिले 24.78 लाख…

    Read more

    आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत-केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी

    *एनआईटी रायपुर में सात अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने किया उद्घाटन*   *आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर अंतरिक्ष अनुसंधान, महत्वपूर्ण खनिज और जनजातीय स्वास्थ्य तक अनुसंधान…

    Read more

    NATIONAL

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

      बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज की महिला शिक्षा पदाधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी  आय से 87.49 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप, 2.45 करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रथम दृष्टया खुलासा

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    दिवाली-छठ पर ‘मुरासु’ का साया: 2022 की तरह फीका पड़ सकता है त्योहार? बिहार-झारखंड के 35 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    Cyclone Murasu Live: आंध्र के तट से टकराया चक्रवात ‘मुरासु’, 6 जिलों में रेड अलर्ट, 120 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    11 अभ्यर्थियों से एडवांस में वसूले एक करोड़, लैपटॉप मे मिली थी 24 अभ्यर्थियों की सूची, जिनमें से 11 हुए सफल

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा