Ro no D15139/23

अम्बिकापुर के प्रमुख मार्गों पर जाम से मिलेगी राहत, नगर निगम ने निर्धारित किए अस्थायी पार्किंग स्थल

 
देवीगंज रोड, सदर रोड, स्कूल रोड सहित प्रमुख मार्गों पर आने वाले नागरिकों को निर्धारित स्थलों पर ही करनी होगी वाहन पार्किंग

अम्बिकापुर 03 नवम्बर 2026/   शहर के प्रमुख एवं व्यस्ततम मार्गों पर यातायात जाम की समस्या से आम नागरिकों और व्यवसायियों को राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा अस्थायी पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम क्षेत्रांतर्गत देवीगंज रोड, सदर रोड, स्कूल रोड एवं जयस्तम्भ चौक जैसे प्रमुख मार्गों पर अत्यधिक भीड़ के कारण अक्सर यातायात जाम की स्थिति निर्मित होती है। इससे आम नागरिकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी आवागमन एवं व्यवसायिक गतिविधियों में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। इसके तहत देवीगंज मार्ग में निशांत मेडिकोज के बगल में स्थित भूमि, महामाया चौक के लिए नगर निगम स्कूल मैदान, स्कूल रोड एवं गुदरी चौक के लिए मल्टीपर्पज स्कूल मैदान, ब्रम्ह रोड एवं सदर रोड के लिए पुराना बस स्टैंड तथा राज्य परिवहन डिपो स्थित मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम आयुक्त ने आम नागरिकों एवं संबंधित मार्गों पर आने वाले आगंतुकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और जाम की समस्या से निजात मिल सके।

  • Related Posts

    ( अम्बिकापुर समाचार) सरगुजा में “जनजातीय गौरव सप्ताह” का होगा भव्य आयोजन

    18 नवंबर को राजमोहनी देवी ऑडिटोरियम में सजेगी जनजातीय कला और संस्कृति की छटा, होंगे विविध कार्यक्रम अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/ भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरगुजा जिले…

    Read more

    धौरपुर-डूमरडीह मागर्रू घाटी क्षेत्र में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, 150 मीटर सीसी सड़क का निर्माण पूर्ण  आम नागरिकों को मिली राहत, अब आवागमन हुआ सुगम और सुरक्षित

      अम्बिकापुर 14 नवम्बर 2026/  आम नागरिकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप