Ro no D15139/23

जशपुर में क्यूआर कोड और टोकन सिस्टम से मिलेगी खाद, वितरण व्यवस्था हुई डिजिटल एफएफएस व्यवस्था से किसानों को पारदर्शी तरीके से निर्धारित दर पर मिलेगा उर्वरक, कालाबाजारी और अनियमित वितरण पर लगेगी रोक

जशपुरनगर 06 नवंबर 2026/  जिले में किसानों को रासायनिक उर्वरकों का पारदर्शी, सुगम और निर्धारित दर पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल (एफएफएस) व्यवस्था के तहत अब किसान क्यूआर कोड और टोकन के माध्यम से खाद प्राप्त कर सकेंगे। इस व्यवस्था का शुभारंभ जिले के पत्थलगांव, फरसाबहार एवं कांसाबेल विकासखंड में किया गया है, जहां किसानों के क्यूआर कोड जारी किए गए हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य किसानों को उनकी कृषि भूमि के रकबे और बोई गई फसल के अनुरूप आवश्यक मात्रा में ही उर्वरक उपलब्ध कराना है। इसके तहत खाद की बिक्री अब डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इससे उर्वरकों की मांग, उपलब्धता, निर्धारित दर पर बिक्री और वितरण का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड भी संधारित होगा। साथ ही खाद वितरण में पारदर्शिता आएगी और किसानों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी।
एफएफएस एप से ऐसे प्राप्त करें खाद
डिजिटल व्यवस्था के तहत किसानों को सबसे पहले एफएफएस एप में अपनी फार्मर आईडी दर्ज करनी होगी। इसके बाद कृषि भूमि और बोई गई फसल का विवरण एप में भरना होगा। किसान अपनी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक एवं उसकी मात्रा का चयन कर संबंधित खाद विक्रेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद एप के माध्यम से क्यूआर कोड अथवा टोकन जनरेट होगा, जिसके आधार पर चयनित विक्रेता से खाद प्राप्त की जा सकेगी।
कालाबाजारी और अनावश्यक भंडारण पर लगेगा अंकुश
डिजिटल वितरण व्यवस्था लागू होने से खाद की कालाबाजारी, अनावश्यक भंडारण और अनियमित वितरण पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी। किसानों को उनकी वास्तविक आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ ही वितरण प्रक्रिया की निगरानी भी आसान होगी। कृषि विभाग द्वारा किसानों से एफएफएस एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर ही उर्वरक क्रय करने की अपील की गई है। किसानों को नई प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए मैदानी स्तर पर प्रशिक्षण, किसान चौपाल और प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र किसान को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक निर्धारित दर पर समय से उपलब्ध हो सके।

  • Related Posts

    लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार

    *विकासखंड स्तर पर 4-6 नवम्बर, जिला स्तर पर 16-25 नवम्बर और संभाग स्तर पर 7-11 दिसम्बर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन*   *बस्तरवासियों की रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी…

    Read more

    बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

    राजनांदगांव 06 नवम्बर 2026। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की…

    Read more

    NATIONAL

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा