Ro no D15139/23

’’विष्णु की पाती से मिला स्नेह और सम्मान,खिल उठे सास-बहू के चेहरे’’

’’महतारी वंदन योजना से सास-बहू को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मिल रही मदद’’
’’कोरबा, 06 नवंबर 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोरबा जिले के रामपुर निवासी महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू श्रीमती सविता कौशिक को ‘विष्णु की पाती’ लिखकर आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ने उन्हें एवं उनके परिवार के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री की इस पहल से परिवार की दो पीढ़ियों की महिलाओं को आत्मीयता, स्नेह और सम्मान का संदेश मिला है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने पत्र में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीमती बहुरा कौशिक एवं श्रीमती सविता कौशिक और उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता के महत्व को रेखांकित किया है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में उल्लेख किया है कि महतारी वंदन योजना की मासिक सहायता राशि महिलाओं के लिए घर की आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है। इस राशि से परिवार की जरूरतों के साथ बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए भी सहयोग मिल रहा है। नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है। मासिक सहायता राशि से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग मिलना परिवार के लिए संतोष का विषय है। बैंक खाते में नियमित राशि उपलब्ध होने से महिलाएं जरूरत के समय आर्थिक रूप से अधिक आश्वस्त महसूस करती हैं और परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पाती हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि माताएं-बहनें अपने सपनों को लेकर निश्चिंत रहें और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ें। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प में महिलाओं की खुशहाली और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण स्थान है।
‘विष्णु की पाती’ पाकर श्रीमती बहुरा कौशिक एवं उनकी बहू श्रीमती सविता कौशिक बेहद उत्साहित और भावुक हुईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा स्वयं पत्र लिखकर उनका कुशलक्षेम जानना उनके लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है। इससे उन्हें लगा कि सरकार उनकी खुशियों और जरूरतों का भी ध्यान रख रही है। उन्होंने इस आत्मीय पहल के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय ने महतारी वंदन योजना की 33वीं किश्त दीपावली से पहले उनके बैंक खातों में अंतरित कर दी है। इससे त्योहार की तैयारियों और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी तथा वे दीपावली का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मना सकेंगी। दोनों ने योजना की राशि समय पर मिलने और ‘विष्णु की पाती’ के माध्यम से मिले स्नेह एवं सम्मान के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार

    *विकासखंड स्तर पर 4-6 नवम्बर, जिला स्तर पर 16-25 नवम्बर और संभाग स्तर पर 7-11 दिसम्बर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन*   *बस्तरवासियों की रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी…

    Read more

    बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

    राजनांदगांव 06 नवम्बर 2026। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की…

    Read more

    NATIONAL

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा