Ro no D15139/23

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 आयोजन में व्यवस्थाओं में लापरवाही पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला खेल अधिकारी और सीतापुर सीईओ को जारी किया कारण बताओ नोटिस

 

अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2026/   जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 के आयोजन में व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने खिलाड़ियों की वापसी, वाहन और भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के सम्बन्ध में जिला खेल अधिकारी श्री राम कुमार सिंह और जनपद पंचायत सीतापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जय गोविंद गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस के अनुसार 5 नवंबर 2026 को अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में सरगुजा ओलंपिक 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न जनपद पंचायतों से खिलाड़ियों के दल पहुंचे थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीतापुर के खिलाड़ियों को शाम 6 बजे वापस रवाना किया जाना था, लेकिन निर्धारित समय पर उनके लिए वापसी की व्यवस्था नहीं की गई।

जारी नोटिस के अनुसार खिलाड़ियों के दल को रात करीब 10 से 11 बजे सीतापुर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान उनके भोजन की व्यवस्था भी नहीं की गई। इससे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कलेक्टर ने इसे शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही और उदासीनता मानते हुए संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी  किया है। नोटिस में जिला खेल अधिकारी से पूछा गया है कि समय पर वाहन और भोजन की व्यवस्था क्यों नहीं की गई तथा नोडल अधिकारियों को आवश्यक जानकारी समय पर क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं जनपद पंचायत सीतापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भी दल की वापसी के लिए समय पर समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

नोटिस में संबंधित अधिकारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 में विहित प्रावधानों के उल्लंघन और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाना प्रस्तावित बताया गया है।  दो दिवस के भीतर समाधानकारक जवाब कलेक्टर सरगुजा के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्यवाही किया जाएगा।

  • Related Posts

    लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार

    *विकासखंड स्तर पर 4-6 नवम्बर, जिला स्तर पर 16-25 नवम्बर और संभाग स्तर पर 7-11 दिसम्बर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन*   *बस्तरवासियों की रचनात्मक एवं खेल प्रतिभा को पहचानकर खिलाड़ी…

    Read more

    बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के संबंध में जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

    राजनांदगांव 06 नवम्बर 2026। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान अंतर्गत जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की…

    Read more

    NATIONAL

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    ट्रंप की परिसीमन रणनीति फेल, बीजेपी के लिए क्या है सबक? चुनावी नक्शे बदलने के बाद भी नहीं मिली जीत

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    पटना में एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, SHO को लगी गोली, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़े थे आरोपी

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    ‘मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह’मुझे शर्म आती है कि ऐसी सरकार का हिस्सा हूं’, अपनी ही सरकार को चुनौती देने पर चिराग ने बताई ये वजह

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

    अयोध्या, काशी और मथुरा को दहलाने की धमकी: 27 नवंबर तक अलर्ट, स्कूलों-मंदिरों की बढ़ाई गई सुरक्षा