
अम्बिकापुर 10 नवम्बर 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर द्वारा 18 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुरखुर्द, अम्बिकापुर में आयोजित होगा।
उपसंचालक रोजगार ने बताया कि रोजगार मेले में विभिन्न निजी नियोजकों द्वारा तकनीकी एवं गैर तकनीकी श्रेणी के लगभग 237 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इनमें शिक्षक, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, इंश्योरेंस एडवाइजर और बीमा सखी पद शामिल हैं।
इस रोजगार मेले में सरगुजा संभाग के सभी शिक्षित युवा शामिल होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल www.erojar.cg.gov.in
इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा। निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर अभ्यर्थी साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। नियोजन संबंधी शर्तों एवं नियुक्ति की जिम्मेदारी संबंधित नियोजकों की होगी। इस पूरी प्रक्रिया में रोजगार कार्यालय की भूमिका केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी।









