Ro no D15139/23

टोकन शुरू होने के पहले दिन ही 462 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से लिया टोकन

इस वर्ष 3 नए उपार्जन केंद्र बने, किसानों को मिलेगी सुविधा
समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378  किसानों का हुआ है पंजीयन

जशपुरनगर 11 नवंबर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिले के किसानों में खासा उत्साह है।
किसानों को घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिलने से टोकन जारी होने के पहले ही दिन 10 नवम्बर को 7 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से 15 नवंबर 2026 को धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त किया है।
इन किसानों ने जिले के 3 उपार्जन केंद्रों में कुल 51.20 मीट्रिक टन धान विक्रय के लिए टोकन बुक कराया है।
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले के 49 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारियां की जा रही हैं।
15 नवंबर 2026 से सभी केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने तथा धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए हैं।
53,378 किसानों ने कराया पंजीयन
इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले के कुल 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 50,904 थी। इस तरह पिछले वर्ष की तुलना में 2,474 नए किसानों ने पंजीयन कराया है।
पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 91,515.12  हेक्टेयर है।
3 नये उपार्जन केन्द्र-किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष जिले में 3 नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें कुदमुरा, कोरंगामाल , चम्पा शामिल हैं।
नए केंद्र शुरू होने से किसानों को धान बेचने के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे और उन्हें आवागमन में भी सुविधा होगी।

  • Related Posts

    करमा महोत्सव में जनजातीय लोक संस्कृति की दिखी अनूठी छटा

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने कलाकारों का किया उत्साहवर्धन अम्बिकापुर 11 नवम्बर 2026/  आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के साक्षरता मिनी स्टेडियम में जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को…

    Read more

    ( अम्बिकापुर समाचार)किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से सैकड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी राहत

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के संवेदनशील निर्णय से किसानों को मिली बड़ी सौगात, अब धान बेचने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी दूरी की दौड़ खलीबा सहित आसपास के 11…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?