
अम्बिकापुर 12 नवम्बर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले में निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया गया। जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का अवलोकन कराया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष कुमार देवांगन एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जिले में कुल 6 लाख 9 हजार 271 मतदाता हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची में दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्रस्तुत की जा सकती है। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
निर्वाचन आयोग द्वारा 1 जनवरी 2027 के साथ ही 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं और नए नागरिकों से प्रारूप-6 में अग्रिम आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इससे पात्र युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
इस दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से पुनरीक्षण कार्यक्रम में सहयोग करने तथा मतदान केंद्र स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जा सके।
जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 6 लाख 9 हजार से अधिक मतदाता-
विधानसभा क्षेत्रवार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 09 लुण्ड्रा में कुल 188685 मतदाता हैं, जिनमें 95065 पुरुष, 93616 महिला और 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अंबिकापुर में कुल 229556 मतदाता है, जिनमें 114176 पुरुष, 115369 महिला और 11 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में कुल 191030 मतदाता हैं, जिनमें 95440 पुरुष, 95588 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
वहीं दिव्यांग (PwD) मतदाताओं की कुल संख्या 7571 है। इनमें 4093 पुरुष, 3477 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा जिले में 2 ओवरसीज मतदाता तथा 872 सर्विस मतदाता दर्ज किए गए हैं।जिले में कुल 882 मतदान केंद्र-
जारी जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्रवार मतदान केंद्रों की संख्या में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 लुण्ड्रा में 277, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 10 अंबिकापुर में 332 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 11 सीतापुर में 266 मतदान केंद्र शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सूरजपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 भटगांव के 7 मतदान केंद्रों को मिलाकर जिले में कुल 882 मतदान केंद्र हैं।भटगांव विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार से अधिक मतदाता शामिल-
आंकड़ों के अनुसार यहां भटगांव विधानसभा क्षेत्र के कुल 5 हजार 543 मतदाता हैं। इनमें 2 हजार 707 पुरुष और 2 हजार 836 महिलाएं शामिल हैं।









