Ro no D15139/23

समिता पैकरा ने मेहनत और स्वावलंबन से बदली परिवार की तस्वीर बनीं लखपति दीदी

 बिहान योजना से मिला आर्थिक संबल, कृषि, पशुपालन और स्वरोजगार से सालाना एक लाख 20 हजार रुपये तक पहुंची आय

जशपुरनगर 12 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
बिहान योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण, बैंक लिंकेज, वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसका सकारात्मक परिणाम जिले की ग्रामीण महिलाओं के जीवन में देखने को मिल रहा है।
इसी की एक प्रेरक मिसाल पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत खुटापानी की श्रीमती समिता पैकरा हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और बिहान योजना से मिले सहयोग के दम पर परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।
नरसिंह महिला स्वयं सहायता समूह से वर्ष 2019 में जुड़ने के बाद उन्होंने आजीविका के विभिन्न साधनों को अपनाया और लखपति दीदी बनने का गौरव हासिल किया।
समूह से जुड़ने के बाद मिली नई राह
समिता पैकरा के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले कमजोर थी। परिवार की आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं होने और सीमित कृषि आय के कारण घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
ऐसे समय में स्वयं सहायता समूह से जुड़ना उनके जीवन में बदलाव का महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने नियमित बचत, आंतरिक ऋण और विभिन्न प्रशिक्षणों का लाभ लिया।
उन्हें समूह के माध्यम से 30 हजार रुपये का बैंक लिंकेज और 17 हजार रुपये की सीआईएफ सहायता प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने कृषि एवं पशुपालन आधारित आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने में किया।
कई आजीविका गतिविधियों से बढ़ाई आमदनी
समिता दीदी ने आय बढ़ाने के लिए एक ही साधन पर निर्भर रहने के बजाय विभिन्न गतिविधियों को अपनाया। वे धान, दलहन एवं सब्जी उत्पादन के साथ बकरी पालन, मुर्गी पालन, सिलाई कार्य तथा महुआ संग्रहण एवं विपणन का कार्य कर रही हैं।
इन गतिविधियों से उन्हें बकरी पालन से लगभग 20 हजार रुपये, मुर्गी पालन से 10 हजार रुपये, सिलाई कार्य से 5 हजार रुपये तथा महुआ संग्रहण एवं व्यापार से लगभग 20 हजार रुपये की वार्षिक आय प्राप्त हो रही है। इसके अलावा कृषि एवं सब्जी उत्पादन से भी उन्हें नियमित मौसमी आमदनी हो रही है।
इस प्रकार विभिन्न आजीविका गतिविधियों के समन्वय से उनके परिवार की कुल वार्षिक आय बढ़कर लगभग एक लाख 20 हजार रुपये तक पहुंच गई है। आर्थिक स्थिति में आए इस सकारात्मक बदलाव ने उन्हें लखपति दीदी के रूप में नई पहचान दिलाई है।
आर्थिक मजबूती के साथ बढ़ा आत्मविश्वास
समूह से जुड़ने के बाद समिता दीदी के जीवन में आर्थिक बदलाव के साथ सामाजिक और पारिवारिक स्तर पर भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। अब वे आत्मविश्वास के साथ परिवार से जुड़े आर्थिक निर्णयों में भागीदारी निभा रही हैं। परिवार की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति भी पहले की तुलना में बेहतर ढंग से हो रही है।
उनकी सफलता से प्रेरित होकर गांव की अन्य महिलाएं भी स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बचत और आजीविका गतिविधियों को अपनाने के लिए आगे आ रही हैं।
समिता दीदी की अपील
समिता पैकरा का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन से मिले सहयोग और मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्व सहायता समूह से अवश्य जुड़ना चाहिए।
समूह केवल बचत का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त मंच है। मेहनत, प्रशिक्षण और सामूहिक प्रयास से हर महिला अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
समिता पैकरा की यह सफलता गाथा साबित करती है कि सही अवसर, प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग और दृढ़ इच्छाशक्ति से ग्रामीण महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति बदल सकती हैं। उनकी मेहनत और आत्मनिर्भरता की यह कहानी पत्थलगांव विकासखंड सहित पूरे जशपुर जिले की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित कोरबा जिले में 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य; पात्र हितग्राहियों को मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान

      कोरबा 12 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय कोरबा द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) के अंतर्गत ग्रामोद्योगों की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों…

    Read more

    राइस मिलर्स को समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश अपर कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक

     कोरबा, 12 नवम्बर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?