Ro no D15139/23

जशपुर के 5957 बच्चों का सपना उड़ान भरेगा, नवोदय चयन परीक्षा 28 नवम्बर को

जशपुरनगर 12 नवम्बर 2026/ जशपुर जिले के 5957 होनहार बच्चों के लिए 28 नवम्बर 2026 का दिन सपनों की उड़ान का दिन होगा। इस दिन जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (श्रछटैज्-2027) कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रातः 11रू30 बजे से दोपहर 01रू30 बजे तक जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
यह परीक्षा गांव-गांव के उन बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है, जो अच्छी शिक्षा, अच्छा माहौल और बेहतर भविष्य का सपना देखते हैं। नवोदय विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ रहने, खाने और सर्वांगीण विकास की सुविधा मिलती है, जिससे गरीब और ग्रामीण परिवारों के बच्चे भी बड़े सपने देख पाते हैं।
इस बार जिले के बगीचा, दुलदुला, फरसाबहार, जशपुर, कांसाबेल, कुनकुरी, मनोरा और पत्थलगांव विकासखंडों में 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, ताकि हर बच्चे को अपने नजदीक ही परीक्षा देने का मौका मिले।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, ढोढीडांड, जशपुर की ओर से परीक्षा को सुचारू, शांत और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की गई है। सभी केंद्रों पर पुलिस बंदोबस्त के लिए कलेक्टर सह अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति और पुलिस अधीक्षक जशपुर को भी इसकी जानकारी दी गई है।
शिक्षकों और अभिभावकों में भी इस परीक्षा को लेकर उत्साह है। अभिभावकों का कहना है कि नवोदय में चयन होना बच्चे के साथ-साथ पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व की बात होती है। गांव के कई बच्चे पहले भी नवोदय में चयनित होकर आज अच्छी शिक्षा पा रहे हैं, जो दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें, घबराएं नहीं और समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित कोरबा जिले में 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य; पात्र हितग्राहियों को मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान

      कोरबा 12 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय कोरबा द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) के अंतर्गत ग्रामोद्योगों की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों…

    Read more

    राइस मिलर्स को समय-सीमा में चावल जमा करने के निर्देश अपर कलेक्टर ने राइस मिलर्स की ली बैठक

     कोरबा, 12 नवम्बर 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलर्स की बैठक आयोजित की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?