Ro no D15139/23

धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह, किसान ओंकार साहू ने ’तुंहर टोकन ऐप’ के माध्यम से टोकन कटाने के बाद जताई खुशी

अपनी मेहनत की उपज बेचने का बेसब्री से इंतजार कर रहे किसान, बालोद जिले के 161 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां जारी

 

रायपुर, 12 नवंबर 2026/ राज्य में आगामी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अपनी मेहनत से उपजाई गई फसल को उपार्जन केंद्रों में बेचने के लिए किसान उत्सुक हैं।

 

धान खरीदी को लेकर बालोद जिले के किसान श्री ओंकार साहू ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कई महीने की मेहनत के बाद धान की फसल तैयार होती है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचने से किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य मिलने के साथ आर्थिक मजबूती भी मिलती है। खरीदी शुरू होने का उन्हें बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने बताया कि धान विक्रय हेतु उन्होंने ’तुंहर टोकन ऐप’ के माध्यम से ऑनलाइन टोकन भी कटा लिया है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्र मेड़की में किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। यहां बैठक, पेयजल, शौचालय सहित धान विक्रय की सभी व्यवस्था बहुत अच्छी होती है। किसान श्री ओंकार साहू ने किसान हितैषी योजनाओं के संचालन के लिए शासन-प्रशासन सहित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

बालोद जिले के सभी 161 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इस वर्ष टोकन वितरण की व्यवस्था को भी सुविधाजनक बनाया गया है। इसके तहत 30 प्रतिशत टोकन समिति कार्यालयों के माध्यम से तथा 70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन माध्यम से जारी किए जाएंगे। 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को लेकर जिले के किसानों में उत्साह का माहौल है।

  • Related Posts

    विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 2 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक निबंध और प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता

    राजनांदगांव 12 नवम्बर 2026। भारत निर्वाचन आयोग निर्देशानुसार विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में गठित निर्वाचन साक्षरता क्लबों में 2 नवम्बर से 20 नवम्बर 2026 तक तीन स्तर पर निबंध और प्रश्रोत्तरी…

    Read more

    कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिलेगी 13839 प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि

    खरीफ 2026 में उत्पादित एवं उपार्जित धान के रकबे के आधार पर मिलेगा योजना का लाभ   राजनांदगांव 12 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?