Ro no D15139/23

ग्राम दुगली में 17 नवंबर को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा जनजाति गौरव दिवस

 

  • जिला प्रभारी मंत्री  टंक राम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि, दोपहर 12 बजे से होगा आयोजन

धमतरी, 13 नवंबर 2026/ जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से आगामी 17 नवंबर को धमतरी जिले के विकासखंड नगरी अंतर्गत ग्राम दुगली में जनजाति गौरव दिवस का गरिमामय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का स्मरण किया जाएगा।

आयोजन में जनजातीय लोककला, पारंपरिक लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध परंपराओं की मनोहारी झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासात्मक गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी आम नागरिकों को दी जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने और शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

जनजाति गौरव दिवस का आयोजन जनजातीय महापुरुषों के ऐतिहासिक योगदान और उनके संघर्षपूर्ण जीवन से नई पीढ़ी को परिचित कराने के साथ ही जनजातीय समाज की गौरवशाली पहचान, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का महत्वपूर्ण अवसर है। यह आयोजन जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करेगा।

जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, जनजातीय समाज के पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, गणमान्य नागरिकों तथा आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जनजाति गौरव दिवस के आयोजन को गरिमामय बनाने की अपील की है।

 

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) जंगल-पहाड़ के गांवों तक पहुंची शिक्षा की नई रोशनी युक्तियुक्तकरण से दूरस्थ विद्यालयों में नियमित शिक्षक, आदिवासी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर

      कोरबा 13 नवंबर 2026/जनजातीय गौरव दिवस हमें आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, साहस और ज्ञान-संस्कृति का स्मरण कराता है। यह दिन उस संकल्प को भी दोहराने का अवसर है…

    Read more

    पड़ोस युवा संसद के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए किया जागरूक

    जशपुरनगर 13 नवंबर 2026/मेरा युवा भारत, जशपुर के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर पड़ोस युवा संसद  कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री सेजेस मनोरा के विद्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?