Ro no D15139/23

डिजिटल सुविधा से आसान हुई धान बिक्री की प्रक्रिया, किसान धनसुख तिर्की ने घर बैठे प्राप्त किया टोकन

‘तुंहर टोकन’ ऐप से 23 क्विंटल धान बिक्री का टोकन प्राप्त कर खुश हुए धनसुख, 15 नवंबर को खैरबार उपार्जन केंद्र में बेचेंगे उपज
खैरबार समिति से जुड़े 15 ग्राम पंचायतों के 644 किसान, धान खरीदी के लिए बारदाना, पेयजल और छायादार शेड की पर्याप्त व्यवस्था
डिजिटल व्यवस्था से किसानों के समय और श्रम की होगी बचत, टोकन के लिए समितियों में नहीं लगानी पड़ेगी लंबी कतार
पिछले वर्ष धान बिक्री से मिली राशि से खेती-किसानी और परिवार की जरूरतें हुईं पूरी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार

अम्बिकापुर 13 नवम्बर 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से अब किसानों को धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त करने हेतु समितियों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे ही अपनी उपज बेचने के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इसी डिजिटल सुविधा का लाभ उठाते हुए सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत मानिकप्रकाशपुर निवासी किसान श्री धनसुख तिर्की ने 23 क्विंटल धान बिक्री के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया है। वे आगामी 15 नवंबर को खैरबार धान उपार्जन केंद्र में अपनी उपज बेचेंगे।

डिजिटल सुविधा से मिली सहूलियत, घर बैठे प्राप्त किया धान बिक्री का टोकन
किसान श्री धनसुख तिर्की ने बताया कि इस वर्ष उनके खेतों में धान की अच्छी पैदावार हुई है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी वे 23 क्विंटल धान बेचेंगे। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए टोकन प्राप्त करने की दो व्यवस्थाएं की गई हैं। किसान ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं अथवा समिति में पहुंचकर भी टोकन कटवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मोबाइल ऐप के माध्यम से उन्होंने आसानी से 23 क्विंटल धान बिक्री का टोकन प्राप्त कर लिया है। अब वे निर्धारित तिथि पर सीधे उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपना धान बेच सकेंगे। इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलने के साथ समय और श्रम की भी बचत हो रही है।

खैरबार समिति से जुड़े 15 ग्राम पंचायतों के 644 किसान, खरीदी की तैयारियां पूरी
खैरबार धान उपार्जन केंद्र से मानिकप्रकाशपुर, कान्ति प्रकाशपुर, श्रीगढ़, नवागढ़, बधियाचुआं, खैरबार, मलगवांखुर्द, रामनगर, रनपुर खुर्द, सोनपुर, असोला, मायापुर, पंच फेड़ी, मणिपुर और लक्ष्मीपुर सहित कुल 15 ग्राम पंचायतों के किसान जुड़े हुए हैं। समिति में कुल 644 किसान पंजीकृत हैं, जो निर्धारित तिथि पर अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे। किसान श्री तिर्की ने बताया कि खैरबार समिति में धान खरीदी को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं। किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही पेयजल और बैठने के लिए छायादार शेड की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

धान बिक्री की राशि से खेती-किसानी को मिला संबल, परिवार की जरूरतें भी हुईं पूरी
अपने अनुभव साझा करते हुए श्री तिर्की ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने 23 क्विंटल धान बेचा था, जिसके लिए उन्हें 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राशि प्राप्त हुई थी। धान बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने खेती-किसानी के कार्यों और परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में किया। उन्होंने कहा कि धान का अच्छा मूल्य मिलने से किसानों को आर्थिक संबल मिलता है और वे अगली फसल की तैयारी भी बेहतर ढंग से कर पाते हैं।

डिजिटल सुविधा और किसानों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
श्री धनसुख तिर्की ने धान खरीदी की प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से सरल बनाने, किसानों को उनकी उपज का अच्छा मूल्य दिलाने और उपार्जन केंद्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से खेती-किसानी को प्रोत्साहन मिल रहा है। ऑनलाइन टोकन की सुविधा से धान बेचने की प्रक्रिया आसान हुई है और किसानों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। जिले में कुल 62 हजार 471 किसान पंजीकृत हैं, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 67 हजार 929.40 हेक्टेयर है। किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ डिजिटल टोकन प्रणाली की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

  • Related Posts

    ( कोरबा समाचार ) जंगल-पहाड़ के गांवों तक पहुंची शिक्षा की नई रोशनी युक्तियुक्तकरण से दूरस्थ विद्यालयों में नियमित शिक्षक, आदिवासी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर

      कोरबा 13 नवंबर 2026/जनजातीय गौरव दिवस हमें आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, साहस और ज्ञान-संस्कृति का स्मरण कराता है। यह दिन उस संकल्प को भी दोहराने का अवसर है…

    Read more

    पड़ोस युवा संसद के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए किया जागरूक

    जशपुरनगर 13 नवंबर 2026/मेरा युवा भारत, जशपुर के तत्वावधान में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” विषय पर पड़ोस युवा संसद  कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री सेजेस मनोरा के विद्यालय…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?