Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में ‘कृषक उन्नति योजना’ के तहत किसानों को मिलेगी 13,839 रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता राशि खरीफ 2026 के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किए नवीन दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 13 नवम्बर 2026/  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए ‘कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 के लिए विस्तृत एवं नवीन दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि लागत में राहत प्रदान करना और उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करना है। इस योजना के माध्यम से राज्य के धान उत्पादक किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

किन किसानों को मिलेगा लाभ और कैसे होगी गणना
जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मार्कफेड द्वारा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों एवं लैम्प्स के माध्यम से उपार्जित धान तथा छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा उपार्जित धान बीज के एवज में बोए गए रकबे के आधार पर पात्र किसानों को यह सहायता राशि दी जाएगी।  प्रति एकड़ सहायता राशि की गणना धान के घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य और 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के अंतर के आधार पर निर्धारित की गई है, जिसके तहत पात्र किसानों को 13,839 रुपये प्रति एकड़ की दर से राशि मिलेगी।

विशेष राहत
यदि कोई किसान निर्धारित अधिकतम सीमा (21 क्विंटल प्रति एकड़) से कम धान का विक्रय करता है, तब भी सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर उसे पूरी निर्धारित सहायता राशि देय होगी। (धान की ग्रीष्मकालीन फसल इस योजना के दायरे में शामिल नहीं होगी)।

योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी शर्तें

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन होना अनिवार्य है।

रकबे का सत्यापन
किसानों द्वारा बोए गए रकबे का सत्यापन डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) के माध्यम से किया जाएगा। यदि डिजिटल क्रॉप सर्वे का डेटा उपलब्ध नहीं होता है, तो जिला कलेक्टर की अनुमति से गिरदावरी के आधार पर रकबे का सत्यापन किया जा सकेगा। सहायता राशि का सीधा भुगतान किसानों के आधार-लिंक बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से किया जाएगा।

मार्कफेड को सौंपी गई मुख्य जिम्मेदारी
योजना के सफल क्रियान्वयन और किसानों तक सहायता राशि के पारदर्शी वितरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) को सौंपी गई है। मार्कफेड सहकारी समितियों और लैम्प्स के जरिए उपार्जित धान से जुड़े पात्र किसानों को तय प्रक्रिया के तहत यह राशि वितरित करेगा।

कृषि को लाभकारी बनाने की दिशा में बड़ा कद
‘कृषक उन्नति योजना’ राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ के किसानों को आर्थिक संबल देना, खेती की लागत को कम करना और कृषि को एक लाभकारी व्यवसाय बनाना है। इस योजना से प्रदेश के अन्नदाताओं में भारी उत्साह है और कृषि क्षेत्र में निवेश तथा उत्पादकता को नया प्रोत्साहन मिलेगा।

  • Related Posts

    अब गांव के पास ही धान बेच सकेंगे महेन्द्र यादव

    *- मनकी में नया धान उपार्जन केन्द्र खुलने से चार गांवों के 631 पंजीकृत किसानों को मिलेगी सुविधा*   *- धान के परिवहन में समय, ईंधन और मेहनत की होगी…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल से मिल रही बड़ी राहत

    – राजनांदगांव के पन्ना लाल जंघेल का बिजली बिल 5 से 6 हजार रूपए से घटकर लगभग शून्य*   *- सोलर पैनल लगाने के लिए मिली 1.08 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?