Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की पहल से गरईबंध कोरवापारा में लगा नया ट्रांसफार्मर, 25 परिवारों को मिली बिजली संकट से राहत बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार

 जशपुरनगर 13 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल और आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। इसी कड़ी में कैंप कार्यालय की पहल से कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत शब्दमुड़ा के राजस्व ग्राम गरईबंध कोरवापारा में नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। इससे बस्ती के लगभग 25 परिवारों को बिजली संकट से बड़ी राहत मिली है। गरईबंध कोरवापारा बस्ती में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके कारण बस्ती में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी और ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं होने से उनके दैनिक जीवन के जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे थे। समस्या के समाधान के लिए बस्तीवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन सौंपकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की थी।

ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग से समन्वय कर निराकरण की पहल की। इसके बाद विद्युत विभाग द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए बस्ती में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया और बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई। इससे लंबे समय से बिजली की समस्या से जूझ रहे परिवारों को राहत मिली है।
बस्ती में बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक भरोसेमंद माध्यम बन गया है। यहां अपनी समस्या लेकर पहुंचने पर उसका संज्ञान लिया जाता है और समाधान के लिए त्वरित पहल की जाती है।

  • Related Posts

    अब गांव के पास ही धान बेच सकेंगे महेन्द्र यादव

    *- मनकी में नया धान उपार्जन केन्द्र खुलने से चार गांवों के 631 पंजीकृत किसानों को मिलेगी सुविधा*   *- धान के परिवहन में समय, ईंधन और मेहनत की होगी…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हो रहे छत्तीसगढ़ के घर, बिजली बिल से मिल रही बड़ी राहत

    – राजनांदगांव के पन्ना लाल जंघेल का बिजली बिल 5 से 6 हजार रूपए से घटकर लगभग शून्य*   *- सोलर पैनल लगाने के लिए मिली 1.08 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    पटाखे की नगरी वाला शहर, दिवाली में ₹4 हजार करोड़ बिक्री; पर एक्सपोर्ट में चीन का क्यों है एकतरफा राज

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    चीनी जहाज, पाकी पायलट खुदा खैर करे… हा.. हा.. हा.. हा.., वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?

    खतरे में नौकरी: गुरुजी संभल जाइए! क्लासरूम में AI की एंट्री, क्या खतरे में हैं कोचिंग टीचर्स का करियर?