Ro no D15139/23

धान खरीदी केंद्र कोसमर्रा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

किसानों की सुविधा, धान की गुणवत्ता और पारदर्शी खरीदी सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

धमतरी 14 नवम्बर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कोसमर्रा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से खरीदी प्रक्रिया की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान की गुणवत्ता की जांच, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बारदाने की उपलब्धता और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का जायजा लेने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित होनी चाहिए। किसानों को टोकन के अनुसार धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा तौल और पंजीयन की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई जाए। उन्होंने केंद्र में साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण और खरीदी से संबंधित व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। इसलिए किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और उनकी उपज का नियमानुसार समय पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।

इस अवसर पर एसडीएम कुरूद श्री पीयूष तिवारी, तहसीलदार भखारा श्री भूपेश चंद्राकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। क्रमांक-69/1333/अमित

  • Related Posts

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की सभी तैयारियां पूर्ण

    जिले के 122 उपार्जन केन्द्रों में 1 लाख 35 हजार 167 पंजीकृत किसान बेच सकेंगे धान*   *- धान खरीदी के पहले दिन 15 नवम्बर के लिए 805 किसानों को…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप