Ro no D15139/23

धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र

 

पहले दिन 550 से अधिक किसानों से लगभग 20 हजार क्विंटल धान खरीदी की तैयारी, सभी केंद्रों में व्यवस्थाएं पूर्ण

अब 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता, सरकार की घोषणा से किसानों में हर्ष व्याप्त

36 बिंदुओं की चेकलिस्ट से परखी गई व्यवस्थाएं, पारदर्शी खरीदी और किसानों की सुविधा पर विशेष जोर

पेयजल, तौल, बारदाना, भंडारण और तकनीकी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित

रायपुर, 14 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होने जा रही है। इसी क्रम में धमतरी जिले के सभी 108 धान उपार्जन केंद्र किसानों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर शुरू हो रही धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह एवं खुशी है। जिले में पहले दिन 550 से अधिक किसानों ने अपनी उपज बेचने के लिए टोकन प्राप्त किए हैं। इन किसानों से लगभग 20 हजार क्विंटल धान खरीदी की तैयारी की गई है। जिला प्रशासन ने किसानों को उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब निर्धारित अधिकतम मात्रा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ के मान से एकसमान 13 हजार 839 रुपए की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यदि कोई किसान प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम मात्रा में धान उपार्जन के लिए उपलब्ध कराता है, तब भी उसे प्रति एकड़ के मान से आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। सरकार के इस निर्णय से विशेष रूप से कम उत्पादकता वाले क्षेत्रों के किसानों, लघु एवं सीमांत कृषकों तथा जनजातीय अंचलों के किसान परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।

धमतरी जिले में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशन में सभी 108 उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं का 36 बिंदुओं की विस्तृत चेकलिस्ट के आधार पर परीक्षण एवं सत्यापन किया गया है। इसके अंतर्गत केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं से लेकर तकनीकी संसाधनों, तौल व्यवस्था, बारदानों की उपलब्धता, मानव संसाधन और धान के सुरक्षित भंडारण तक प्रत्येक महत्वपूर्ण पहलू की जांच की गई है।

किसानों की सुविधा सर्वोपरि, उपार्जन केंद्रों में व्यापक इंतजाम

जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत आपूर्ति, कंप्यूटर, प्रिंटर, यूपीएस, जनरेटर अथवा इन्वर्टर तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। धान की सही और पारदर्शी तौल के लिए इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, कांटा-बांट, बायोमेट्रिक उपकरण तथा आर्द्रतामापी यंत्रों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया है। तौल उपकरणों का विधिक माप विज्ञान विभाग से सत्यापन कराने के साथ ही पर्याप्त बारदानों, स्टेंसिल, रंग और सुतली की व्यवस्था की गई है।
किसानों को खरीदी केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार पेटी, पर्याप्त कर्मचारियों, डाटा एंट्री ऑपरेटरों और हमालों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया गया है। धान को बारिश और नमी से सुरक्षित रखने के लिए चबूतरे, तारपोलिन, पर्याप्त भंडारण स्थल तथा जल निकासी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

एफएक्यू मानकों का प्रदर्शन, निगरानी और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान

धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य संबंधी जानकारी, एफएक्यू अर्थात औसत अच्छी किस्म के गुणवत्ता मानकों और धान के नमूनों के प्रदर्शन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही निगरानी समितियों की नियुक्ति, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता तथा किसान पंजीयन संबंधी व्यवस्थाओं का भी सत्यापन किया गया है। इन तैयारियों का उद्देश्य किसानों को खरीदी प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना और उपज विक्रय के दौरान अनावश्यक विलंब तथा असुविधा से बचाना है।

आमदी उपार्जन केंद्र में 31 हजार 900 बारदाने उपलब्ध, 1,318 किसान पंजीकृत

जिले के आमदी धान उपार्जन केंद्र में भी खरीदी की व्यापक तैयारियां की गई हैं। केंद्र की चेकलिस्ट के अनुसार यहां 2.6380 हेक्टेयर भंडारण क्षेत्र उपलब्ध है तथा 13 हजार 600 क्विंटल की बफर लिमिट निर्धारित है। केंद्र में 30 हजार नए और 1,900 पीडीएस बारदानों सहित कुल 31 हजार 900 बारदाने उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त पांच तारपोलिन, इन्वर्टर, जल निकासी, पेयजल और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है।
आमदी केंद्र में कुल 1,318 किसान पंजीकृत हैं तथा निकटतम संग्रहण केंद्र की दूरी 15 किलोमीटर है। धान की सुरक्षा एवं भंडारण व्यय के लिए एक लाख 67 हजार 580 रुपये की अग्रिम राशि प्राप्त होने की जानकारी भी चेकलिस्ट में दर्ज है।

कल से किसानों की चहल-पहल से गुलजार होंगे खरीदी केंद्र

जिले में धान खरीदी की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए प्रशासन ने सभी 108 उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं का सत्यापन पूरा कर लिया है। खरीदी प्रारंभ होने के साथ ही केंद्रों में किसानों की आवाजाही बढ़ेगी और कृषि उपज के विक्रय की गतिविधियां शुरू होंगी।
जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पंजीकृत किसान निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुविधाजनक ढंग से अपनी उपज बेच सके। इसके लिए उपार्जन केंद्रों में तौल, गुणवत्ता परीक्षण, बारदाना, भंडारण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। 15 नवंबर से धमतरी जिले में धान खरीदी का नया सत्र प्रारंभ होगा, जिसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

  • Related Posts

    भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी 15 नवम्बर को आएंगीं धरमजयगढ़

    *प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू पहुँचे*   *रायपुर।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी कल 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ पहुँचेंगीं। वे जनजातीय गौरव दिवस के…

    Read more

    किसानों की सुविधा के लिए जिले में 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र स्थापित

    नवीन धान उपार्जन केन्द्रों से 18 हजार 608 किसानों को मिलेगी धान विक्रय की सुविधा   *- जिले में धान उपार्जन केन्द्रों की संख्या 96 से बढ़कर हुई 122*  …

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप